Home » कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी : सर गंगाराम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी : सर गंगाराम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

by Rakesh Pandey
SONIA GANDHI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि वह बुखार से पीड़ित हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सोनिया गांधी के बीमार होने की सूचना के बाद राहुल गांधी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी डॉक्टर ने कहा फिलहाल स्थिति स्थिर

सोनिया गांधी का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। रक्त के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें तत्काल बुखार कम करने के लिए दवाएं दी गई हैं। सोनिया गांधी के बीमार होने की सूचना के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

बढ़ रहा था शरीर का तापमान

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के शरीर का तापमान पिछले कुछ समय से बढ़ रहा था। शुरुआत में उन्होंने घर में ही इलाज प्रारंभ किया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

कोरोना महामारी के बाद से लगातार अस्वस्थ होती रही हैं सोनिया गांधी

कोरोना महामारी और उसके बाद से लगातार कई बार सोनिया गांधी अस्वस्थ होती रही हैं। उन्हें कई बार इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती भी किया गया। फिलहाल कुछ समय से उनके सेहत की स्थिति ठीक थी। हाल ही में उन्होंने मुंबई में आयोजित होने वाले विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में हिस्सा भी लिया था।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

प्रियंका ने की चिकित्सकों से बात

सोनिया गांधी का इलाज करने वाले चिकित्सकों से प्रियंका गांधी ने बात की। चिकित्सकों से अपने मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल वह जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस वजह से सोनिया गांधी को बुखार हुआ है। प्रियंका गांधी ने चिकित्सकों से सोनिया गांधी का ध्यान रखने के लिए कहा है।

READ ALSO : मृतक विजय किस्कू की पत्नी मंगली की तबीयत बिगड़ी, निरसा सीएचसी में

Related Articles