Pushpa-2 : साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन स्टारर पुष्पा-2 को लेकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। लेकिन इस उत्साह का परिणाम हैदराबाद में बहुत बुरा हुआ, जहां अल्लु अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच भगदड़ मच गई औऱ इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए। इस दुखदायी घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई।
एक्टर को देखने उमड़ी भीड़
बुधवार रात हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड पर अल्लु अर्जुन पहुंचे थे। यहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो गए। घटनास्थल से एक बच्चे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चा बेसुध दिख रहा है। इस बच्चे की मां की मौत हो गई है और पुलिस उस बच्चे को होश में लाने की कोशिश करती दिख रही है।
पुलिस को करनी पड़ी लाठी चार्ज
हैदराबाद के संध्या थिएटर से एक और वीडियो सामने आया है। एक खबर आई कि अल्लु अर्जुन खुद संध्या थिएटर में अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने आ रहे है। बस इसके बाद फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए सड़कों पर उतर आए। थिएटर के बाहर इतनी भीड़ उमड़ गई कि पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। अल्लु अर्जुन इसी भीड़ से मिलने देर रात पहुंचे और लोगों की भीड़ उनकी गाड़ी की ओर बढ़ी और गाड़ी के चारों ओर भीड़ जमा हो गई।
थिएटर में सुबह 3 बजे चली पुष्पा 2
दूसरी ओर इस फिल्म की शो टाइमिंग को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। हैदराबाद में पुष्पा-2 के सुबह 3 बजे का शो रखा गया है। इस बात से नाराज होकर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बेंगलुरू डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को लेटर लिखा है, एसोसिएशन का कहना है कि कोई भी फिल्म सुबह 6 बजे से पहले थिएटर में नहीं दिखाई जा सकती है।
टिकट के दाम भी आसमान पर
इसके साथ ही इस फिल्म के टिकट के दामों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। टिकट के दाम 500, 1000 व 1500 तक रखे गए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि यह तय मानकों से बहुत ज्यादा है। नियम-41 के मुताबिक, किसी भी फिल्म को सुबह साढ़े 6 बजे से पहले दिखाने के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिया जा सकता, न ही रात साढ़े 10 बजे के बाद किसी फिल्म का आखिरी शो चलाया जाता है।
बुक माय शो में मिनी थिएटर वाले इस रूल को तोड़ते दिखाई दिए।

