Home » सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी बैठक : पटना समेत 9 हाई कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी बैठक : पटना समेत 9 हाई कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

Bihar News: कोलेजियम ने पटना हाई कोर्ट में दो अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

by Reeta Rai Sagar
sc on UP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के नौ हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई की अध्यक्षता में 1 और 2 जुलाई, 2025 को हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

इस बैठक में दिल्ली, पटना, पंजाब-हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मेघालय, गुवाहाटी और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के लिए अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

पटना हाई कोर्ट में दो अधिवक्ताओं की नियुक्ति

कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट में दो अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम भी मंजूर किए गए हैं।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को मिलेंगे 10 नए जज

कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के लिए 10 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को भी हरी झंडी दी है। इन नामों में शामिल हैं…

• वीरेंद्र अग्रवाल
• मंदीप पन्नू
• प्रमोद गोयल
• शालिनी सिंह नागपाल
• अमरिंदर सिंह ग्रेवाल
• सुभाष मेहला
• सूर्य प्रताप सिंह
• रूपिंदरजीत चहल
• आराधना साहनी
• यशवीर सिंह राठौर

तेलंगाना हाई कोर्ट के लिए चार अधिवक्ता बने जज

तेलंगाना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में नियुक्त जिन नामों को मंजूरी दी गई है, वे हैं…

• गौसे मीरा मोहिउद्दीन
• चलपति राव सुड्डाला
• वक्ति रामकृष्ण रेड्डी
• गादी प्रवीण कुमार

राजस्थान हाई कोर्ट में दो नियुक्तियां

कॉलेजियम के सदस्यों जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ ने राजस्थान हाई कोर्ट के लिए एक अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी के नाम को मंजूरी दी।

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में अधिवक्ता तुहिन कुमार की नियुक्ति

1 जुलाई, 2025 को हुई बैठक में अधिवक्ता तुहिन कुमार गेडेला को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की गई।

मेघालय हाई कोर्ट में स्थायी जज की नियुक्ति

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति बिस्वदीप भट्टाचार्जी, जो वर्तमान में अतिरिक्त जज हैं, को मेघालय हाई कोर्ट का स्थायी जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।

गुवाहाटी हाई कोर्ट के लिए चार नए नाम

कॉलेजियम ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में निम्नलिखित दो न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है…

• प्रांजल दास, न्यायिक अधिकारी
• संजीव कुमार शर्मा, न्यायिक अधिकारी
• अंजन मोनी कलिता, अधिवक्ता
• राजेश मजूमदार, अधिवक्ता

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 10 नए जज

2 जुलाई, 2025 को हुई बैठक में कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के लिए पांच अधिवक्ताओं और पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति दी।

अधिवक्ता :
• पुष्पेंद्र यादव
• आनंद सिंह बहरावत
• अजय कुमार निरंकारी
• जय कुमार पिल्लई
• हिमांशु जोशी

न्यायिक अधिकारी

• राजेश कुमार गुप्ता
• आलोक अवस्थी
• रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन
• भगवती प्रसाद शर्मा
• प्रदीप मित्तल

Also Read: Jharkhand High Court News : रांची दंगा के आरोपी महबूब आलम की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट से खारिज

Related Articles