Home » दमदार फीचर्स के साथ काफी डिमांड में है सुजुकी की न्यू जनरेशन बाइक जिक्सर एसएफ 250

दमदार फीचर्स के साथ काफी डिमांड में है सुजुकी की न्यू जनरेशन बाइक जिक्सर एसएफ 250

by Rakesh Pandey
काफी डिमांड में है सुजुकी की न्यू जनरेशन बाइक जिक्सर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ऑटोमोबाइल डेस्क। शानदार सेफ्टी फीचर्स के चलते सुजुकी की बाइक की काफी डिमांड रहती है। बाजार में कंपनी की एक ऐसी ही दमदार बाइक है सुजुकी जिक्सर एसएफ 250। इस न्यू जनरेशन बाइक में 35 किमी/लीटर की माइलेज मिलती है। यह बाइक 249 सीसी के पावरफुल इंजन के साथ आती है। इस बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो सड़क पर राइडर को एडिशन पकड़ देती है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करती है। सुजुकी की इस बाइक में दमदार सेफ्टी फीचर्स हैं।

सीट हाइट 800 एमएम के साथ वजन 161 किलो, चलाना होगा बेहद आसान
सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 को हाई स्पीड के लिए बेहद स्लीक डिजाइन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में 150 केएमपीएच की टॉप स्पीड मिलती है। सुजुकी की यह बाइक चार वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। इसमें 161 किलो का वजन है, जिससे इसे चलाना आसान है। बाइक की सीट हाइट 800 एमएम की है, जिससे इसे चलाना और भी आसान बन जाता है।

सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 की शुरुआती कीमत 1.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 26.13 बीएचपी की पावर और 22.2 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है। बाइक में स्प्लिट-सीटें मिलती हैं, जो लॉन्ग रूट पर आरामदायक है। बाइक का टॉप मॉडल 2.07 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह हाई एंड बाइक है, जो बड़े हैंडल बार के साथ आती है।

क्या है इस बाइक की खासियत
इसमें ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील मिलते हैं। सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें एलईडी हेडलैंप, टेललैंप और डिजिटल इंस्ट्र्मेंट कंसोल मिलता है। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार और डुअल-बैरल एग्जॉस्ट मिलता है। बाइक में रियर-सेट फुटपेग और स्प्लिट-टाइप ग्रैब रेल मिलती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में 17-इंच के व्हील दिए गए हैं। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। बाइक का केटीएम आरसी 200 और बजाज पल्सर 200 से मुकाबला है।

सुजुकी की यह बाइक चार वेरिएंट में उपलब्ध
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जिक्सर के लिए नए कलर व्हेरीअंट की घोषणा की है। नए रंग व्हेरीअंट पूरी रेंज के लिए हैं-जिक्सर 150, जिक्सर एसएफ 150, जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250। कंपनी ने अपनी 100वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए एक विशेष संस्करण मॉडल भी लॉन्च किया है। हाई स्पीड के लिए सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 को काफी स्लीक डिजाइन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। बाइक की टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। सुजुकी की यह बाइक चार वेरिएंट में पेश की जा रही है।

जिक्सर एसएफ 250 की कीमत
1. जिक्सर एसएफ 250 स्टैंडर्ड, कीमत: ₹1,94,655
2. जिक्सर एसएफ 250 रेस एडीशन, कीमत: ₹1,95,597
3. जिक्सर एसएफ 250 राइड कनेक्ट, कीमत: ₹2,07,445
4. जिक्सर एसएफ 250 रेस एडीशन राइड कनेक्ट, कीमत: ₹2,07,957
250

READ ALSO : लग्जरी कार लवर्स के लिए अच्छी खबर, लेम्बोर्गिनी रेव्यूल्टो सुपरकार 6 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च

Related Articles