Home » Jamshedpur Auto Theft : मानगो में आटो चोरी करते हुए दो चोर रंगे हाथ पकड़े गए, ढेरों चोरियां कबूलीं

Jamshedpur Auto Theft : मानगो में आटो चोरी करते हुए दो चोर रंगे हाथ पकड़े गए, ढेरों चोरियां कबूलीं

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Auto Theft : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित अहतेमात हाइट्स फ्लैट के पास शनिवार रात एक ऑटो चोरी की कोशिश नाकाम कर दी गई। सतर्क ऑटो मालिक और स्थानीय लोगों की सक्रियता के चलते दो शातिर चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दोनों चोरों से पुलिस ने पूछताछ की है। इन्होंने कई घटनाओं में अपना हाथ होना कबूल किया है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है, जब एक ऑटो (संख्या JH05CH5123) फ्लैट के बाहर से चोरी कर लिया गया। ऑटो मालिक रोज की तरह अपना वाहन पार्क कर घर चले गए थे। देर रात जब वे बाहर आए तो देखा कि ऑटो अपनी जगह से गायब है।

ऑटो के गायब होने की खबर मिलते ही उन्होंने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक ऑटो लेकर नेचर पार्क की ओर भागते देखे गए हैं। यह सुनते ही ऑटो मालिक कुछ स्थानीय लोगों के साथ नेचर पार्क की ओर दौड़े।

नेचर पार्क के सामने जब चोर ऑटो के साथ तेजी से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान फरदीन और राजा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि ऑटो मालिक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सजगता के कारण एक बड़ी चोरी की घटना को समय रहते टाल दिया गया। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच चल रही है।

यह घटना न सिर्फ ऑटो मालिक की मुस्तैदी को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय लोगों की एकजुटता से अपराध पर लगाम लगाने की एक मिसाल भी पेश करती है।

Read also – Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में 18000 बच्चों के नहीं खुले बैंक खाते, डीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार


Related Articles