Home » Chatra Auto Driver Kidnapping : रंगदारी के लिए ऑटो चालक का अपहरण, पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त

Chatra Auto Driver Kidnapping : रंगदारी के लिए ऑटो चालक का अपहरण, पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त

यात्री बनकर ऑटो में बैठा था एक आरोपी, राजपुर के जंगल में साथियों ने बनाया बंधक

by Rakesh Pandey
Chatra Auto Driver Kidnapping
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • आंखों पर पट्टी बांधकर पैदल बिहार की सीमा में ले गए अपहरणकर्ता, मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता

चतरा : झारखंड के चतरा जिला मुख्यालय के नगवां मोहल्ला निवासी धनपत यादव के पुत्र तिलक यादव का बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर अपहरण कर लिया था। चतरा पुलिस ने गया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से गुरुवार शाम गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के धनगांई थाना क्षेत्र से तिलक को सकुशल मुक्त करा लिया। अपहरणकर्ताओं ने उसे इटवां गांव के पास चैलीखार नदी के दूसरी तरफ जंगल-झाड़ियों के बीच बने एक घर में बंधक बनाकर रखा था।

जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को तिलक रोज की तरह ऑटो लेकर घर से निकला था। डीसी कार्यालय के पास एक व्यक्ति यात्री के रूप में ऑटो में सवार हुआ और राजपुर जाने की बात कहकर किराया तय किया। राजपुर पहुंचने के बाद वह तिलक को मुख्य सड़क से हटाकर जंगल की ओर ले गया। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर तीन बाइक से छह अन्य बदमाश वहां पहुंच गए। इसके बाद बदमाशों ने तिलक की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे पैदल जंगल के रास्ते बिहार की ओर ले गए।

इधर, राजपुर थाना क्षेत्र के धमनी जंगल के आसपास तिलक का ऑटो लावारिस हालत में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस को तिलक की मौजूदगी गया जिले के धनगांई थाना क्षेत्र के रेवदा गांव के आसपास होने की जानकारी मिली।

इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार से बाराचट्टी और धनगांई थाना क्षेत्र में डेरा डालकर तलाशी अभियान शुरू किया। गुरुवार को जांच के दौरान तिलक का मोबाइल लोकेशन इटवां गांव के पास चैलीखार नदी के दूसरी ओर जंगल-झाड़ियों के बीच बने एक घर के आसपास मिला। पुलिस ने तत्काल इलाके में अभियान चलाया और तिलक को सुरक्षित बरामद कर लिया। तिलक की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। अब पुलिस अपहरण की घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Read Also- Balumath Market Closed : धूल के गुबार से परेशान ग्रामीण, विरोध में बालूमाथ बाजार बंद, सड़कों पर दिन-रात दौड़ रहे ट्रक-डंपर से दुकानदार और राहगीर परेशान

Related Articles

Leave a Comment