Home » Accused Tahawwur Rana Extradited India : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज लाया जाएगा भारत, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

Accused Tahawwur Rana Extradited India : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज लाया जाएगा भारत, तिहाड़ जेल में रखा जाएगा

by Rakesh Pandey
tahawwur-rana-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : मुंबई आतंकी हमला (Mumbai Terror Attack) मामले में वांछित आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahawwur Hussain Rana) को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राणा को आज भारत लाया जाएगा और यहां पहुंचने के बाद उसे तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। यह वही जेल है, जहां छोटा राजन, यासीन भटकल जैसे हाई प्रोफाइल कैदियों को भी रखा गया है।

Who is Tahawwur Rana तहव्वुर राणा कौन है

64 वर्षीय तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है। उसे 2008 के मुंबई हमले (2008 Mumbai Attack) की साजिश में एक प्रमुख भूमिका निभाने वाला माना जाता है। राणा, अमेरिका में सजायाफ्ता आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी रहा है। हेडली ने हमले की तैयारी, टारगेट की रेकी और पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

U.S. Supreme Court Rejected Appeal : अमेरिकी कोर्ट ने खारिज की अपील

राणा को भारत लाने की प्रक्रिया उस वक्त अंतिम रूप ले सकी, जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी अंतिम अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद भारत सरकार की ओर से भेजी गई एक विशेष टीम राणा को लेकर भारत लौट रही है। टीम में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं, जो सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

High Security Arrangements in Tihar Jail : तिहाड़ जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राणा को भारत में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। जेल प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और अदालत के आदेश के बाद राणा को सीधे हाई सिक्योरिटी सेल में भेजा जाएगा। जेल सूत्रों के अनुसार, यहां राणा की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

26/11 Mumbai Attack Overview 26/11 : मुंबई हमला : एक नजर

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नरीमन हाउस जैसे भीड़भाड़ वाले स्थलों पर हमला किया था। लगभग 60 घंटे तक चले इस आतंकवादी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। यह हमला भारत के इतिहास में अब तक का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है।

Justice for 26/11 Victims : पीड़ितों को इंसाफ की उम्मीद

तहव्वुर राणा की भारत वापसी से मुंबई हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय की नई उम्मीद मिली है। कई परिवारों और संगठनों ने मांग की है कि मामले की त्वरित सुनवाई हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। राणा की भूमिका को लेकर विस्तृत जांच और पूछताछ की जाएगी।

Read Also- Mumbai Terror attack के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत में जल्द प्रत्यर्पण की संभावना

Related Articles