Home » The photon news : टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 18 अक्टूबर को रविवार के दिन भी होगा काम, 20 अक्टूबर को प्लांट में प्रतिपूरक अवकाश

The photon news : टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 18 अक्टूबर को रविवार के दिन भी होगा काम, 20 अक्टूबर को प्लांट में प्रतिपूरक अवकाश

21 अक्टूबर को विजयादशमी पर प्लांट, कार्यालय और दुकानें रहेंगी बंद

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने कार्य दिवस और अवकाश को लेकर दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके तहत 18 अक्टूबर 2026, रविवार को कंपनी के सभी डिवीजन और विभाग अपनी सेवाओं के साथ काम करेंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को प्लांट में प्रतिपूरक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर प्लांट, कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी।

कंपनी प्रबंधन की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी सर्कुलर के अनुसार, वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 18 अक्टूबर, रविवार को सभी डिवीजन और विभागों के साथ जनरल ऑफिस भी कार्यरत रहेंगे। इस दिन काम करने के बदले कर्मचारियों को मिलने वाले प्रतिपूरक अवकाश की जानकारी बाद में दी जाएगी।

सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 4 अक्टूबर 2026 को काम करने के बदले प्लांट में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को प्रतिपूरक अवकाश रहेगा। इस संबंध में कंपनी ने 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व सर्कुलर का हवाला दिया है।

प्रबंधन ने सभी डिवीजनल और विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करें और आवश्यक निर्देश जारी करें। सर्कुलर की प्रति शिफ्ट परिवर्तन संबंधी सूचना के साथ नोटिस बोर्ड पर लगाने की बात भी कही गई है।

विजयादशमी पर 21 अक्टूबर को रहेगा सवैतनिक अवकाश

वहीं, 14 अक्टूबर 2026 को जारी एक अन्य नोटिस के अनुसार, विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट, कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी। नोटिस में इस दिन को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

दोनों अधिसूचनाओं की प्रतियां कारखाना निरीक्षक, जमशेदपुर के सर्किल-1, उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव को भी भेजी गई हैं।

Related Articles

Leave a Comment