Jamshedpur : हाथियों के मूवमेंट के चलते टाटानगर रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा और किरीबुरु के बीच शनिवार की रात हाथियों का झुंड आ गया। इसके चलते कुछ देर के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई थी। बाद में लाइन से हाथियों को हटाया गया। इसके बाद परिचालन शुरू हो सका।
रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ट्रेन नंबर 18451 अप ट्रेन शनिवार को शाम 6:56 बजे पीपीओ पार करने के बाद 7:10 बजे पहुंची और वहां 7:45 बजे तक वहां रोक दी गई थी। इसी तरह ट्रेन नंबर 18110 डाउन ट्रेन शाम 7:16 बजे किरीबुरु पहुंची थी और वहां 7:45 तक इसे रोक दिया गया था। ट्रेन नंबर 18126 डाउन ट्रेन 6:45 बजे सोगरा पहुंची और बाद में 7:37 बजे जीपी पहुंचने के बाद 7:46 बजे इसे रवाना किया गया। ट्रेन नंबर 22805 डाउन ट्रेन 7:37 बजे सोगरा पार करने के बाद 47 मिनट तक रोक दी गई थी। इसी तरह ट्रेन नंबर 17321 डाउन ट्रेन 7: 34 बजे बीएमबी पार करने के बाद क्षेत्र में 40 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन नंबर 18478 डाउन ट्रेन को भी 29 मिनट तक रोक दिया गया था।
इस दौरान टाटानगर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। ट्रेन नंबर 12021 हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को 15 मार्च को बड़ाजामदा में ही शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया था। बड़ाजामदा से बड़बिल के बीच सेवा रद रही। ट्रेन नंबर 12022 बरबिल हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को बड़ाजामदा से ही शार्ट ओरिजिनेट कर दिया गया। इसके चलते, बड़बिल और बड़ाजामदा के बीच ट्रेन सेवा रद रही।
इन ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव
यही नहीं कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 17, 19, 20 और 22 मार्च को चलने वाली ट्रेन नंबर 68077 व 68078 आद्रा-विलियापाड़ा-आद्रा मेमू ट्रेन को रद कर दिया गया है। इसी तरह 17,20 और 22 मार्च को चलने वाली आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन रद रहेगी। यही नहीं 17, 20 और 22 मार्च को चलने वाली बीजेई-चक्रधरपुर-बीजेई मेमू ट्रेन को भी रद कर दिया गया है।
इसके अलावा 16 मार्च को चलने वाली ट्रेन नंबर 68056 और 68060 टाटानगर- आसनसोल-बड़ाभूमि पैसेंजर को आद्रा स्टेशन तक ही ले जाया जाएगा। वहां उसे रोक कर वहीं से चलाया जाएगा। इसके चलते आद्रा से आसनसोल के बीच यह सेवा रद्द रहेगी। यह ट्रेन टाटानगर से आद्रा के बीच ही 16 मार्च को चलेगी। 18 मार्च को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को चांडिल-पुरुलिया रूट की बजाय चांडिल-गोविंदपुर-मुरी रोड पर चलाया जाएगा।
एक घंटा देर से रवाना होगी बोकारो-आसनसोल मेमू पैसेंजर
16 से 20 मार्च के बीच चलने वाली बोकारो स्टील सिटी आसनसोल मेमू पैसेंजर बोकारो से एक घंटा देर से रवाना होगी। 16, 18, 19 और 22 मार्च को चलने वाली ट्रेन नंबर 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस ट्रेन भी धनबाद से एक घंटा लेट रवाना होगी।
Read Also- Jamshedpur Accident : ग्रामीणों ने ड्राइवर को बना लिया था बंधक, बाद में पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

