Jamshedpur : टाटानगर रेलवे अस्पताल में एक वृद्धा की मौत पर जमकर हंगामा हुआ है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हलुदबनी की रहने वाली है वृद्धा
जिस वृद्धा की मौत हुई है वह परसुडीह थाना क्षेत्र के हालुदबनी की रहने वाली है। राजेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने 70 वर्षीय माता को सांस में तकलीफ होने के चलते रेलवे अस्पताल में भर्ती किया था। यहां डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया। इससे वृद्धा की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों के साथ अस्पताल में मारपीट
वृद्धा की मौत की सूचना मिलने पर परिजन आग बबूला हो गए और रेलवे अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के साथ उनकी जमकर कहा सुनी हुई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने मारपीट भी की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read Also: khunti Ganesh Idol Theft : शाम तक होती रही थी पूजा-अर्चना, रात को चोरों ने मंदिर में कर डाला कांड

