Home » Ranchi News: रांची दौरे पर पांच अप्रैल को आएंगे तेजस्वी यादव, स्वागत की तैयारी में जुटा राजद

Ranchi News: रांची दौरे पर पांच अप्रैल को आएंगे तेजस्वी यादव, स्वागत की तैयारी में जुटा राजद

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पिछड़ा प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक रविवार को तोरपा प्रखंड के टाटी भंडार टोली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फागू साहू ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए सुनील साहू ने बताया कि पार्टी के युवा नेता तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को रांची पहुंचेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा होगा।

इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और राजधानी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष फागू साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खूंटी जिले की अहम भूमिका होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य होने से कई प्रतिभाशाली छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में राजद ही पिछड़ों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है।बैठक में लक्ष्मीनाथ गोप, दुर्गा प्रजापति, बैजनाथ गोप, लखिन्द्र प्रजापति, चंदर महतो, पतंग लोहरा, लगनु महतो, अमर गोप, जगरनाथ प्रजापति, पुरन गोप, पवन महतो और सोमरा गोप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Comment