Jamshedpur : टेल्को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मनीफीट टीओपी के पास छापेमारी कर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपित की पहचान बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना पहले से मिली थी। इसी आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
हालांकि पुलिस उसकी बातों की पुष्टि कर रही है और यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से आया और किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाना था।फिलहाल पुलिस कन्हैया लाल के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है। पुलिस को शक है कि वह किसी बड़ी आपराधिक गतिविधि की तैयारी में शामिल हो सकता है।

