Home » रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ के तेलुगु प्रोड्यूसर केपी चौधरी ने की आत्महत्या

रजनीकांत की फिल्म ‘कबाली’ के तेलुगु प्रोड्यूसर केपी चौधरी ने की आत्महत्या

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • गोवा में किराए के मकान में मिला शव, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

गोवा: सुपरस्टार रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म कबाली (तेलुगु) के निर्माता केपी चौधरी ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को उनका शव गोवा में उनके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आर्थिक तंगी से परेशान थे चौधरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केपी चौधरी लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। 2023 में उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी। इस घटना के बाद उनका करियर गिरावट की ओर बढ़ने लगा। वे एक नई शुरुआत की उम्मीद में बीते 6-7 महीने से गोवा में रह रहे थे।

दोस्त ने किया फोन, नहीं मिला जवाब

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह केपी चौधरी के एक दोस्त ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने मकान मालिक से संपर्क किया। जब मकान मालिक घर पहुंचा, तो चौधरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से फिल्म प्रोडक्शन तक का सफर

केपी चौधरी तेलंगाना के खम्मम जिले के रहने वाले थे। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और पुणे के एक इंजीनियरिंग संस्थान में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस के तौर पर काम किया था। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माण में कदम रखा और रजनीकांत की फिल्म कबाली के तेलुगु संस्करण को प्रोड्यूस किया।

‘कबाली’ रही थी सुपरहिट

फिल्म कबाली 22 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपये की कमाई कर सुपरहिट साबित हुई थी। इसकी मूल भाषा तमिल थी, जबकि तेलुगु वर्जन के निर्माता केपी चौधरी थे। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे की असली वजहों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Related Articles