Home » झारखंड में लगातार गिर रहा है तापमान, धूप का तीखापन हुआ कम

झारखंड में लगातार गिर रहा है तापमान, धूप का तीखापन हुआ कम

by The Photon News Desk
झारखंड में लगातार गिर रहा है तापमान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची सहित पूर राज्य में तापमान में गिरावट के कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है। सुबह और देर रात धुंध का असर दिख रहा है। धूप का भी तीखापन भी कम हुआ है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर अगले पांच दिनों तक अभी मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखेगा।

14 से 15 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान
10 और 11 नवंबर को मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 12 नवंबर को कई जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, 13 से 15 नवंबर तक मौसम साफ रहने की भी संभावना जताई गई है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिवाली के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज
दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके कारण तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सामान्यतः मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रांची और गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

READ ALSO : बिहार में फिर शुरू हुई 69692 शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया, आवेदन के लिए सिर्फ 12 दिन

Related Articles