Home » त्योहारों की रौनक के साथ बढ़ेगी चेहरे की चमक, ये पांच उबटन लगायें और देखें कमाल

त्योहारों की रौनक के साथ बढ़ेगी चेहरे की चमक, ये पांच उबटन लगायें और देखें कमाल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फैशन डेस्क : हमारे देश भारत में सितंबर से नवंबर तक फेस्टिवल्स की बहार आई होती है। इस वक्त महिलाएं सबसे ज्यादा बिजी रहती हैं। इसके कारण वह अपने स्किन पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। खूबसूरती को कभी चेहरे की रंगत से नहीं आंकना चाहिए। बल्कि अगर आपके चेहरे पर ग्लो है वह नूर है तो आपका चेहरा अलग ही खिला हुआ सा प्रतीत होता है। इसी सिलसिले में हम लेकर आए हैं आपके लिए पांच ऐसे जादुई उबटन, जिसे लगाकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। तो आईए जानते हैं कि वह पांच जादुई उबटन कौन-कौन से हैं।

1) आटे-बेसन का उबटन

इस उबटन को बनाने के लिए आपको एक चम्मच आटा, एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच चंदन का पाउडर और 2 चम्मच गुलाबजल लेना होगा। सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरी में लेकर मिक्स कर लें। मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई (Dry Skin) है तो आप इस उबटन में दूध भी मिला सकते हैं। इसके साथ ही उबटन तैयार हो जायेगा। चेहरे पर इस उबटन को 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

2)बेसन के साथ इन चीजों का मिलान कर बनायें यह उबटन

चेहरे को बेदाग निखार देने के लिए यह उबटन बनाकर लगाया जा सकता है। इस उबटन को बनाने के लिए आपको एक चम्मच बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच मिल्क पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी। सभी चीजों को साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद हल्के हाथ से मलते हुए धो लें। गर्मियों में चेहरे से टैनिंग (Tanning) हटाने के लिए भी इसे लगाया जा सकता है।

3) बेसन और हल्दी का उबटन

इस उबटन को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन (Besan), आधा चम्मच हल्दी का पाउडर, एक चम्मच चंदन का पाउडर और 2 चम्मच दूध को एकसाथ मिलायें। इससे उबटन तैयार हो जाएगा। इस उबटन को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धो लें। कोशिश करें कि इस उबटन को धोने के लिए किसी तरह के साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें। इससे आपको चेहरे पर प्राकृतिक निखार नजर आने लगेगा।

4) मूंग दाल का उबटन

चेहरे के लिए मूंग दाल से बना यह उबटन भी कुछ कम फायदेमंद साबित नहीं होता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच काली उड़द दाल और एक चम्मच हरी मूंग की दाल पीस लें। इसमें आधा चम्मच चंदन का पाउडर और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। आप पानी से भी पेस्ट बना सकते हैं या गुलाबजल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। चेहरे पर 10 मिनट लगाएं रखने पर ही इस फेस पैक (Face Pack) का कमाल का असर नजर आने लगेगा। खासकर टैनिंग को दूर करने में इस उबटन का असर दिखता है।

READ ALSO : पपीता फल नहीं औषधि, जानिए इसके फायदे 

5) मलाई का उबटन

जिनकी त्वचा पर दाग धब्बे होते हैं, उन्हें इसे हटाने में समय लगता है। लेकिन उबटन से त्वचा के दाग धब्बों को साफ किया जा सकता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच मलाई में कुछ बूंद गुलाबजल की मिला लें। इसमें हल्दी की ताजी गांठ को पीस कर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हर दिन अगर आप इस उबटन को लगाते हैं तो आपकी त्वचा बेदाग और निखर जाती है।

अगर आप ऊपर दिए गए यह पांच उबटन लगतीं हैं तो आपकी त्वचा एकदम ग्लोइंग हो उठेगी और आप एकदम खिली खिली सी नजर आएंगी।

Related Articles