मुम्बई: वनडे क्रिकेट फॉरमेट में गेंद और बल्ले के बीच काफी अच्छी जंग देखने को मिलती है। इसमें कई बल्लेबाज अपने लंबे-लंबे शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही कुछ बल्लेबाज वनडे मैच में आसानी से ज्यादा छक्के मारने की कला की वजह से सबसे अलग पहचान बनाने में सफल हुए।
आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

1. शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर व विवादों में रहने वाले खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने एकदिवसीय करियर में 398 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान अफरीदी ने 8064 रन बनाए हैं। शाहिद अफरीदी वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। अफरीदी ने अपने एकदिवसीय करियर में 351 छक्के जड़े हैं।
2. क्रिस गेल
खेल के बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल दुनिया भर में अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह बहुत ही आसानी से किसी भी गेंदबाज को छक्के लगा सकते हैं। अगर बात करें उनके एकदिवसीय करियर की तो उन्होंने कुल 301 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10480 रन बनाए हैं। साथ ही वनडे मैचों में उन्होंने 331 छक्के लगाए हैं। वनडे मैचों में गेल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 215 रन है जो कि उन्होंने 2015 विश्वकप में बनाया था। क्रिस गेल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर आते हैं।
3. सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या ने 1989 से 2011 तक 445 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान जयसूर्या ने 433 वनडे पारियों में 32 में 13430 रन बनाए हैं। जयसूर्या अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा वह समय-समय पर अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से भी विकेट चटकाते रहे हैं। अपने शानदार करियर में जयसूर्या ने एकदिवसीय मैचों में 270 छक्के लगाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर आते हैं।
4. रोहित शर्मा
वर्तमान समय में भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा छक्के लगाने की इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने 2007 से 2021 तक 227 वनडे मुकाबलों की 220 पारियों में 9205 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा पिछले 5 सालों में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं बात करें उनके पूरे एकदिवसीय करियर की तो उन्होंने अभी तक 244 छक्के लगाए हैं। बड़े-बड़े छक्के लगाने के कारण रोहित को हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है। अपने छोटे से वनडे करियर में ही रोहित वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
5. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान धोनी ने 297 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 10773 रन बनाए हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 के टी20 विश्व कप, 2011 के एकदिवसीय विश्वकप तथा 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। धोनी एक शानदार कप्तान होने के साथ-साथ एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज भी रहे हैं। वह मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने तथा बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। अपने एकदिवसीय करियर में धोनी ने 229 छक्के लगाए हैं, और वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर आते हैं।
ये हैं टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 1 भारतीय:
टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फाॅर्मेट है जहां खिलाड़ियों की क्लास बैटिंग का पता चलता है। बल्लेबाज को भी इस फाॅर्मेट में धैर्य रखना पड़ता है। हालांकि, कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने टेस्ट में तेजी से रन बटोरने का काम किया है। यहां तक कि कई बल्लेबाज छक्का लगाने के लिए भी नहीं कतराते थे। आइए जानें उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
1. ब्रैंडन मैकुलम
टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे हो या टी20 क्रिकेट, ब्रेंडन मैकुलम का अपनी बल्लेबाजी से जाने जाते है। 2014 टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ साल था। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने। उसी वर्ष, वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर भी बने थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम है। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनके नाम 107 छक्के हैं।
2. एडम गिलक्रिस्ट
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्हें व्यापक रूप से खेल के इतिहास में सबसे महान विकेटकीपिंग बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक रहे। आप में से जो नहीं जानते हैं, उनके लिए एडम गिलक्रिस्ट टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे। कुल मिलाकर, उनके नाम 96 टेस्ट में 100 छक्के दर्ज हैं।
3. क्रिस गेल
क्रिस गेल भी इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। गेल ने खेल के सभी प्रारूपों में एक सफल क्रिकेट करियर बनाया। वह अपने देश के लिए 103 टेस्ट मैच खेलने में 7214 रन बनाए। क्रिस गेल में छक्के मारने का जुनून था। अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में वह 98 छक्के लगाने में सफल रहे।
4. जैक्स कैलिस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, जैक्स कैलिस खुद को सूची में चौथे नंबर पर आते हैं। कैलिस को खेल की शोभा बढ़ाने वाले अब तक के महानतम ऑलराउंडरों में गिना जाता है। वह अपने खेल करियर के दौरान सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका की टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैलिस ने 116 टेस्ट में 13,000 से अधिक रन बनाए। अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट करियर में कैलिस के नाम 97 छक्के थे।
5. वीरेंद्र सहवाग
भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी के अपने आक्रामक प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे। टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग आक्रामक अंदाज में ही खेले। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एक सफल टेस्ट क्रिकेट करियर बनाने में कामयाब रहे। 104 टेस्ट में 8586 रन बनाने में सफल रहे हैं। सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में 5वें स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 91 छक्के है।

