Home » बंग उत्सव के तत्वावधान में 8 मार्च को तृतीय बंग उत्सव का घाटशिला में होगा भव्य आयोजन

बंग उत्सव के तत्वावधान में 8 मार्च को तृतीय बंग उत्सव का घाटशिला में होगा भव्य आयोजन

यह एक दिवसीय कार्यक्रम 8 मार्च को दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा।

by Rajesh Choubey
घाटशिला में 8 मार्च को तृतीय बंग उत्सव का आयोजन, झूमर नृत्य, सौम्य चक्रवर्ती की प्रस्तुति और मेडिकल कैंप रहेगा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : बंग उत्सव (कोल्हान) के तत्वावधान में तृतीय बंग उत्सव के आयोजन को लेकर कॉलेज रोड स्थित विभूति संस्कृति संसद में गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गऊ। चीफ पैट्रन देवी प्रसाद मुखर्जी और अध्यक्ष तापस चटर्जी व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक दिवसीय कार्यक्रम 8 मार्च को दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। बताया गया कि झारखंड के विभिन्न बंग्ला भाषी संगठनों द्वारा वर्ष 2023 से बंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो बंगला भाषा, संस्कृति, शिक्षा, कला और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला मिलन समारोह है। इस वर्ष पहली बार इसे जमशेदपुर से बाहर घाटशिला में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, पोटका समेत विभिन्न क्षेत्रों के संगठन बारी-बारी से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

दोपहर 3:00 से होगा झूमर नृत्य

दोपहर 3 बजे से पीयू महतो एवं ग्रुप द्वारा झूमर नृत्य की प्रस्तुति होगी, जबकि शाम 6 बजे सा-रे-गा-मा 2019 के चैंपियन सौम्य चक्रवर्ती बंगला गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन गालूडीह रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी विनय दास बाबा करेंगे। आयोजन तीन जिलों के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य संरक्षक देवी प्रसाद मुखर्जी, संरक्षक सांसद विद्युतवरण महतो, सुप्रियो भट्टाचार्य, सुशांत भट्टाचार्य, प्रार्थो सारथी सेन, सुकुमार बोस, तरुण दे, दिलजय बोस, मनोरंजन बक्सी, चेयरमैन अल्पना भट्टाचार्य, अध्यक्ष तापस चटर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष काबू दत्ता, साधुचरण पाल, विश्वनाथ रॉय, बनोमाली बनर्जी, करुणामय मंडल, संदीप राय चौधरी, मनिंद्र पाली, महासचिव राजेश रॉय, कोषाध्यक्ष ओमियो ओझा, सह-कोषाध्यक्ष मृणाल कांति विश्वास, विश्वनाथ घोष हैं। कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति की भी संभावना है। आयोजकों के अनुसार लगभग 50 हजार लोगों के आवागमन का लक्ष्य रखा गया है। स्वर्णरेखा नर्सिंग होम की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिसमें ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी जांच तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना है।

स्थानीय लेखकों और कवियों के लिए होगा अलग स्टाल

घाटशिला अनुमंडल के स्थानीय लेखकों और कवियों के लिए विशेष स्टॉल भी उपलब्ध कराया जायेगा, जहां वे अपनी पुस्तकें नि:शुल्क प्रदर्शित कर सकेंगे। अन्य स्टॉल लगाने के इच्छुक लोग समिति के स्टॉल प्रभारी सोमा सरकार और पूर्णिमा राय से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर पदाधिकारियों को उनके दायित्व का पत्र दिया गया, जिसमें मुख्य संरक्षक देवी प्रसाद मुखर्जी, संरक्षक सुशांत भट्टाचार्य, डॉ संदीप चंद्रा और किशोरी मोहन महतो को पत्र प्रदान किया गया। समिति की ओर से बताया गया कि बंग उत्सव का उद्देश्य झारखंड में बंगला भाषा, संस्कृति और समाज को एक मंच पर लाकर एकजुट करना तथा उनके मुद्दों को सशक्त रूप से उठाना है। अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि सभी लोगों को बंग उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बंगला भाषा, संस्कृति व परंपरा को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Comment