पोटका/Three Dumpers Seized: ओडिशा से बिना चालान के तिरिंग बॉर्डर होते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले, खासकर जमशेदपुर में बालू का अवैध कारोबार लगातार जारी है। एक दिन पहले शनिवार को ही एसडीओ धालभूम पारुल सिंह ने एनएच-33 और छोटा गोविंदपुर से बालू लदा दो डंपर जब्त किया था। इसमें पता चला था कि रात में ओडिशा से होते हुए जमशेदपुर में बालू आता है। इस बात की सूचना पोटका की अंचल अधिकारी निकिता बाला को भी मिल रही थी।
शनिवार रात की घटना के बाद उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर अंचल अधिकारी ने रविवार सुबह 5 बजे रसूनचोपा मध्य विद्यालय के समीप कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान एवं पुलिस बल के साथ छापामारी की गई। इस छापामारी के दौरान तीन डंपर अवैध बालू पकड़ा गया। तीनों डंपर में बिना चालान के ही ओडिशा से झारखंड में बालू लाया जा रहा ।
इस बीच पुलिस को देखते ही ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकले। सीओ निकिता बाला ने वाहनों को जब्त करते हुए कोवाली थाना के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में एमडीडीआर एक्ट के तहत बिना चालान के बालू का अवैध कारोबार करने वाले वाहन मालिकों पर कोवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
सीओ निकिता बाला ने कहा कि बिना चालान के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Three Dumpers Seized: थानों के कर्मी ही करा रहे थे बालू का अवैध कारोबार
ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात से शनिवार भोर तक चले अभियान में एसडीओ पारुल सिंह के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी और सशस्त्र पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-33 और छोटा गोविंदपुर के चांदनी चौक इलाके में घंटों छापेमारी की, जिसमें बालू लदे दो डंपर जब्त किए गए। इनमें से एक डंपर के चालक बोलेन केराई ने अपने वाहन मालिक का नाम बताया, तो प्रशासनिक पदाधिकारी भी चौंक गए।
इनमें से एक गोलमुरी पुलिस लाइन का होमगार्ड ड्राइवर गोपाल सिंह और दूसरा कदमा थाना का होमगार्ड ड्राइवर दीपक सिंह है। दोनों होमगार्ड के जवान सगे भाई हैं। यह जानकारी मिलते ही एमजीएम थाना में गोपाल सिंह और दीपक सिंह के विरुद्ध अवैध माइनिंग की धारा लगाकर बतौर सरगना नामजद प्राथमिकी की गई। इसके साथ ही एमजीएम थाना की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी चल रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों होमगार्ड भाइयों के कुल तीन डंपर चलते हैं। दोनों भाई वर्दी की आड़ और पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे 25 से 30 हजार रुपये प्रति डंपर की दर पर अवैध बालू का अवैध धंधा कर रहे थे।
Read also:- एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों ने किया अटैक, एक जवान शहीद, 4 जख्मी

