Home » गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और अमृतसर के लिए तीन नई ट्रेनें शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और अमृतसर के लिए तीन नई ट्रेनें शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों में आरामदायक सफर के लिए आधुनिक एलएचबी कोच शामिल किए हैं।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : भारतीय रेलवे ने गोरखपुर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत का ऐलान किया है। ये ट्रेनें गोरखपुर को मुंबई, दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) और अमृतसर से जोड़ेंगी। ये ट्रेनें अलग-अलग दिनों पर चलेंगी और यात्रियों को आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देंगी।

गोरखपुर-मुंबई विकली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन की शुरुआत आगामी 14 फरवरी से होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस तक चलेगी। हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से चल कर अगले दिन शाम 6:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बांद्रा से हर शनिवार रात 9:20 बजे खुलेगी और सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

  • रूट और प्रमुख स्टेशन : गोरखपुर, कानपुर, आगरा, कोटा, सूरत सहित कई बड़े स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी।
  • कोच विवरण : इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच होंगे, जिसमें सामान्य श्रेणी के 20 कोच शामिल हैं।

छपरा-अमृतसर विकली स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन का परिचालन आगामी 7 फरवरी से आरम्भ होगा। यह ट्रेन छपरा से हर शुक्रवार सुबह 10:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार शाम 5:45 बजे अमृतसर से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी।

  • रूट और प्रमुख स्टेशन : यह ट्रेन छपरा, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अमृतसर के बीच चलेगी।
  • कोच विवरण : 16 एलएचबी कोच, जिसमें 10 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और 4 शयनयान कोच होंगे।

छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विकली स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन का 17 फरवरी से परिचालन शुरू होगा। यह ट्रेन छपरा से हर सोमवार और गुरुवार रात 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से हर बुधवार और शनिवार रात 12:20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:50 बजे छपरा पहुंचेगी।

  • रूट और प्रमुख स्टेशन : छपरा, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ होते हुए आनंद विहार तक यह ट्रेन यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।
  • कोच विवरण : 16 एलएचबी कोच, जिसमें 10 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और 4 शयनयान कोच शामिल होंगे।

यात्रियों के लिए खास सुविधाएं

भारतीय रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों में आरामदायक सफर के लिए आधुनिक एलएचबी कोच शामिल किए हैं। ये ट्रेनें न केवल यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देंगी, बल्कि गोरखपुर और अन्य शहरों के बीच संपर्क को भी मजबूत करेंगी। यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होगी।

Read Also: गोरखपुर महोत्सव 2025: जुबिन नौटियाल की बॉलीवुड नाइट से होगी धमाकेदार शुरुआत, 12 जनवरी को सीएम योगी करेंगे समापन

Related Articles