नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड में हैं। इस दौरान वे झारखंड के गौरव बिरसा मुंडा को उनकी जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातू में जाकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही कई नई योजनाओं की शुभारंभ भी करेंगे।

यहीं से प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 18000 करोड़ की 15वीं किस्त जारी भी करेंगे। ऐसे में जो किसान भाई 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। बस, कुछ ही घंटों के बाद उनके खाते में धनराशि चली जाएगी।
देश के आठ करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्तमान में देश के आठ करोड़ किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी जाती है। ये राशि तीन किस्तों में किसानों को जाती है।
हर चार माह में मिलती है राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हर चार महीने में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपये का वित्तीय लाभ डीबीटी मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अभी तक किसानों को 2.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लाभ प्रदान किया गया है। केंद्र सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष पहल कर रही है।
आपके खाते में राशि गयी कि नहीं, इस तरह करें चेक
– आपके खाते में राशि गया कि नहीं इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।
– इसके लिए सबसे पहले आप किसान पीएम की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– फिर होम पेज पर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’पर क्लिक करें।
– अब अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
– फिर किसान ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
– इसे क्लिक करते ही आपके खातों की जानकारी सामने आ जाएगी।
– इसके बाद पता चल सकेगा कि राशि आपके खाते में गया की नहीं।
इस दिन हुई थी योजना की शुरुआत
देश में पीएम-किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री के द्वारा गोरखपुर में की गई थी, इसी दिन पीएम किसान की पहली किस्त जारी की गई थी। इसके माध्यम से भूमि-धारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की वार्षिक आय सहायता दिया जाता है।

