Home » आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा,आपस में टकराई 2 ट्रेनें, 13 की मौत 50 से ज्यादा घायल

आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा,आपस में टकराई 2 ट्रेनें, 13 की मौत 50 से ज्यादा घायल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में ट्रेन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओडिशा व बिहार के बाद अब आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां के विजयनगरम क्षेत्र में दो ट्रेनों के बीच हुई भयंकर टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इस हादसे के बाद, राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08504) के बीच टक्कर हुई। इस टक्कर के परिणामस्वरूप, विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन की कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं और एक बोगी कुछ हीदराबाद दिशा में पलट गई है। हादसे के बाद, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तुरंत राहत कार्यवाही शुरू करने और घायलों की सेवा के लिए अधिक एंबुलेंसेस को मोके पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।

इस हादसे के बाद अब तक 18 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है, जबकि 22 ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। हम शाम चार बजे तक ट्रैक को दोबारा शुरू करने पर काम कर रहे हैं।

 

विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने मारी टक्कर

इस दुखद घटना में केबल के कट जाने का भी एक महत्वपूर्ण कारण है, जिसके कारण विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को पटरी पर खड़ा रहना पड़ा। इसी समय, विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन ने पीछे से ट्रैक पर प्रवेश किया और दोनों ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे घटना का परिणाम इस रूप में हुआ है। इस घटना के बाद, रेलवे ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से यात्री और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की जांच जारी है, ताकि इसके पीछे के कारण की जानकारी प्राप्त की जा सके और इसके बाद कदम उठाए जा सकें। खुद रेलमंत्री इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि दुर्घटना में कुछ मौतें भी हुई हैं। अभी आठ लोगों की मौत की बात सामने आई है और यह संख्या बढ़ भी सकती है।

Related Articles