
Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL में लंबे समय से लंबित वेतन समझौते पर आखिरकार सहमति बन गई है। यह समझौता एक अक्टूबर 2023 से लंबित था और करीब 1,016 दिनों से कर्मचारी नए वेतनमान का इंतजार कर रहे थे। समझौते को लेकर आज सुबह 11:00 तक कंपनी के एचडी शहर पहुंचेंगे साथ ही शाम 5:00 बजे उप श्रमायुक्त को भी समझौता में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शुरुआती दौर की वार्ताओं में प्रबंधन ने 8,000 रुपये की वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूनियन नेतृत्व ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद कई दौर की बातचीत और यूनियन के लगातार दबाव के चलते प्रबंधन ने 18,000 से 19,000 रुपये तक की वेतन वृद्धि पर सहमति जताई।
समझौता लागू होने के बाद कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन के साथ-साथ पिछले 33 महीनों का एरियर भी एकमुश्त मिलेगा, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, इस समझौते का प्रारूप हाल ही में हुए टिनप्लेट डिवीजन के एग्रीमेंट को आधार बनाकर तैयार किया गया है। साथ ही, कर्मचारियों के भत्तों (Allowances) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है। हालांकि, समझौते की आधिकारिक घोषणा और अंतिम विवरण का कर्मचारियों को इंतजार है। 550 कर्मियों को मिलेगा लाभ, 33 माह का एरियर टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL) में पिछले 33 महीनों से लंबित वेतन समझौता (Wage Agreement) अपने अंतिम चरण में है। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच मैराथन बैठकों के बाद, लगभग 550 कर्मचारियों के मासिक वेतन में 19,000 तक की भारी बढ़ोतरी और शानदार एरियर (Arrears) मिलने की उम्मीद है। नया एग्रीमेंट 7 वर्षों के लिए प्रभावी होगा। जून 2026 की शुरुआत में प्रबंधन (जो केवल 8,000 बढ़ाने के पक्ष में था) और यूनियन (जो कम से कम 12,300 की बढ़ोतरी पर अड़ी थी) के बीच काफी गतिरोध था, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब यह विवाद सुलझने की कगार पर है। इसके अलावा, कर्मचारियों की लागत कम करने के लिए कंपनी द्वारा VSS (Voluntary Separation Scheme) 2.0 भी लागू की गई है, जिसमें कर्मचारियों को उम्रभर पेंशन की सुविधा दी जा रही है।

