Home » Social Media Platform Instagram : तुर्की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम को किया बंद, जानिए क्या है वजह

Social Media Platform Instagram : तुर्की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम को किया बंद, जानिए क्या है वजह

by Rakesh Pandey
instagram New feature
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Turkey shuts Down Social Media Platform Instagram : तुर्की सरकार ने पूरे देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद उससे जुड़े कंटेंट को हटाने काे लेकर की गयी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें ताे instagram.com को 02 अगस्त को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को तुर्की के संचार निदेशक फहरेटिन अल्तुन ने इंस्टाग्राम पर हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत पर किए गए शोक पोस्ट को रोकने का आरोप लगाया था। अल्तुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि “मैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की कड़ी आलाेचना करता हूं, जिसने बिना कोई कारण बताए लोगों को हानिया की शहादत पर शोक पोस्ट करने से रोक दिया।

Turkey shuts Down Social Media Platform Instagram : हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे:

अल्तुन ने कहा कि “हम इन प्लेटफॉर्म के खिलाफ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना जारी रखेंगे, जिन्होंने बार-बार दिखाया है कि वे शोषण और अन्याय की वैश्विक व्यवस्था की सेवा करते हैं। हम हर अवसर पर और हर मंच पर अपने फलस्तीनी भाइयों के साथ खड़े रहेंगे। फलस्तीन जल्द या बाद में आजाद होगा। इजरायल और उसके समर्थक इसे रोक नहीं पाएंगे।”

Turkey shuts Down Social Media Platform Instagram : हमास प्रमुख की ईरान में हुई थी माैत

ईरान की राजधानी तेहरान में हुए एक हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत हो गई है। इसकी पुष्टी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने करते हुए बताया था कि हानिया और उनके एक बॉडीगार्ड की मौत तब हुई जब तेहरान में उनके घर पर हमला किया गया। हानिया के ठिकाने पर एक मिसाईल हमला किया गया था। इसके लिए ईरान सरकार ने इजराइल काे जिम्मेदार ठहराया था अाैर बदले के कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी।

Turkey shuts Down Social Media Platform Instagram : तुर्की ने भी की थी हानिया की हत्या की निंदा

हानिया के हत्या की निंदा तुर्की के विदेश मंत्रालय ने भी की और फलस्तीनी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसने इजरायल सरकार पर शांति स्थापित करने के इरादे की कमी का आरोप लगाया। इसने कहा कि इस हमले का उद्देश्य गाजा में युद्ध को क्षेत्रीय स्तर तक फैलाना था। इसने आगे कहा कि तुर्की फलस्तीनी लोगों के ‘न्यायसंगत उद्देश्य’ का समर्थन करना जारी रखेगा। इससे पहले तुर्की ने इजराइल हमले की चेतावनी भी दी थी।

Related Articles