Home » हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन से डीजल चुराने वाले दो धराए

हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन से डीजल चुराने वाले दो धराए

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

  • यूपी के जौनपुर का रहने वाला है मास्टरमाइंड अरविंद यादव, दूसरा आरोपी बंगाल का शेख नसरूद्दीन
  • नाला थाना क्षेत्र में तेल चोरी को अंजाम देने के लिए कर रहा था रेकी

जामताड़ा : हल्दिया-बरौनी तेल पाइपलाइन से डीजल चोरी करने वाले दो लोगों को नाला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों काफी शातिर हैं। पहले भी तेल चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। इनलोगों के पास से पाइप लाइन को तोड़ने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन से लगातार तेल चोरी की जा रही थी।

इसी क्रम में नाला थाना में दर्ज मामले में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इस कड़ी में यूपी के जौनपुर का निवासी अरविंद यादव एक दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। अरविंद पाइपलाइन से चोरी करने वाला मुख्य व तकनीकी एक्सर्ट है। वह नाला, आसनसोल, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश इत्यादि क्षेत्रों में पाइपलाइन से तेल चोरी कर चुका है। हाल में ही देवघर में भी तेल चोरी किया था। इससे पहले वह पाइपलाइन से तेल चोरी के आरोप में बंगाल में पकड़ाया था। हाल ही में वह जेल से बाहर निकला है।

वर्तमान में वह तेल चोरी करने के लिए बंगाल व नाला क्षेत्र में रेकी कर रहा था। इसी बीच उसे पकड़ने में सफलता मिली है। इसके अलावा उसका एक सहयोगी बंगाल के पांडेश्वर का निवासी शेख नसरूद्दीन भी गिरफ्तार कर किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।


छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, नाला थानेदार प्रदीप राणा, अमर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना मंडल, अरविंद कुमार व संतोष कुमार सिंह थे।

Related Articles