जमशेदपुर : Two hotels burnt massive fire : मानगो के टैंक रोड स्थित दो होटल में गुरुवार को देर रात आग लग गई, जिससे दोनों होटल जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। विकास सिंह को होटल के मालिक शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने बताया कि प्रातः 3.30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि उनके होटल में आग लग गई।
Two Hotels Burnt Massive Fire : लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची
भागे-भागे जब वे लोग पहुंचे, तो देखा कि पूरे होटल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आनन-फानन लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंची। तब तक पूरा होटल जलकर राख हो चुका था। आग इतनी तेज थी कि होटल में रखे अल्युमिनियम के बर्तन पिघल कर पानी का रूप धारण कर लिया था। शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने नम आंखों से कहा कि आग ने उनका रोजगार छीन लिया है।
अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। पंद्रह वर्षों से भोजन-नाश्ता का होटल चला कर अपना परिवार चला रहे थे। होटल के संचालकों ने बताया कि देर रात चूल्हे की भट्ठी को अच्छी तरह बुझा कर घर गए थे, लेकिन आग कैसे लगी, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर मामले का सत्यापन कर आग लगने के कारण को पता करने की बात कही। विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ आपदा मंत्री भी है आपदा प्रबंधन विभाग से अग्निकांड पीड़ितों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए, जिससे ये दोबारा अपना कारोबार कर सकें।

