Home » Ranchi News : राज्यपाल सचिवालय में दो अवर सचिवों की हुई प्रतिनियुक्ति

Ranchi News : राज्यपाल सचिवालय में दो अवर सचिवों की हुई प्रतिनियुक्ति

कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी

by Vivek Sharma
PROJECT BHAWAN
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखण्ड सचिवालय सेवा के दो अवर सचिवों को राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग के अवर सचिव रहे राजकिशोर कुमार को अगले आदेश तक राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, भवन निर्माण विभाग के अवर सचिव संजय कुमार को भी अगले आदेश तक राज्यपाल सचिवालय में पदस्थापित किया गया है। हालांकि ,राज्य सरकार ने फिलहाल परिवहन विभाग और भवन निर्माण विभाग में स्थानांतरित अवर सचिवों की जगह दूसरे अवर सचिव को पदस्थापित नहीं किया है। कार्मिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सचिवालय सेवा के और भी पदाधिकारियों का तबादला होगा। इसमें उन दोनों विभाग में पदाधिकारी की पोस्टिंग की जाएगी। वहीं, प्रतिनियुक्त दोनों अधिकारियों के राज्यपाल सचिवालय में पदस्थापन के बाद वहां के कामकाज में तेजी आएगी।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स व ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के प्रतिभागियों को किया सम्मानित, बोले…

Related Articles

Leave a Comment