Home » West Singhbhum Goilkera Double Murder Case : गोइलकेरा में मवेशी चोरी के संदेह में दो युवकों की हत्या, राष्ट्रपति से शिकायत

West Singhbhum Goilkera Double Murder Case : गोइलकेरा में मवेशी चोरी के संदेह में दो युवकों की हत्या, राष्ट्रपति से शिकायत

9 दिसंबर की रात को हुई हत्या

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा इलाके में मवेशी चोरी के संदेह में दो युवकों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। दोनों युवक ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले थे और उन्हें गोइलकेरा के ग्रामीणों ने पीट-पीट कर और गला रेतकर मार डाला। इस घटना में शेख शहदिल और शेख नाजिर नामक दो युवक शामिल थे, जिन्हें मवेशी चोरी के संदेह में मौत के घाट उतारा गया।

9 दिसंबर की रात को हुई हत्या


9 दिसंबर की रात को रायरंगपुर, ओडिशा के पांच युवक गोइलकेरा पहुंचे थे। वे स्कॉर्पियो गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, लेकिन केबरा क्षेत्र में उन्हें ग्रामीणों ने रोक लिया। बाद में, तीन युवक तो भागने में सफल रहे, लेकिन शहदिल और नाजिर को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे सेंदरा अभियान के तहत स्थानीय ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में हत्या कर दी।

परिजनों ने की अपील, राष्ट्रपति को भी दी गई सूचना

मृतकों के परिजनों ने चाईबासा और मयूरभंज के एसपी और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को पत्र लिखकर अपने लापता रिश्तेदारों की तलाश करने की अपील की। शेख अख्तर, शहदिल के भाई ने बताया कि 9 दिसंबर को उनका भाई गोइलकेरा जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था, और एक अन्य दोस्त भी लापता था।

सेंदरा अभियान और प्रशासन की कार्रवाई

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्तक्षेप के बाद पश्चिम सिंहभूम के डीसी और एसपी गोइलकेरा में कैंप कर रहे हैं। वे स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ले रहे हैं। एसडीएम श्रुति लक्ष्मी गुदड़ी और एसडीपीओ नलिन मरांडी भी गोइलकेरा में कैंप कर मामले की जांच कर रहे हैं।

उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में मौतें

गौरतलब है कि उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे सेंदरा अभियान में अब तक चार उग्रवादियों की मौत हो चुकी है। पुलिस फिलहाल इस घटना की सत्यता की जांच में लगी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

Read Also- दिल्ली में बढ़ती हिंसा : Body Builder पर गोलीबारी, एक और हत्या ने दी कानून व्यवस्था को चुनौती

Related Articles