नई दिल्ली/Union Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज गुरुवार को पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। बताया जाता है कि इस बैठक में बजट और अग्निवीर संबंधी मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6:00 बजे भाजपा मुख्यालय भी जा सकते हैं।

Union Cabinet Meeting: बजट होगा चर्चा का मुख्य विषय
कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से 2024- 25 के आगामी बजट पर चर्चा होगी। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाला है। इससे पहले बजट शुरू होने से पहले की परंपरा हलवा सेरेमनी 16 जुलाई को संपन्न हुई थी, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी मंत्रियों और को हलवा खिलाकर इसकी शुरुआत की थी। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
Union Cabinet Meeting: इन मुद्दों पर भी हो सकती चर्चा
बजट के अलावा जिन मुद्दों पर कैबिनेट मीटिंग में चर्चा होगी उनमें अग्निवीर, नीट- यूजी, रेल हादसा संबंधित मुद्दे भी शामिल हैं। जहां नीट- यूजी को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद में भी जोरदार तरीके से अपनी बात रखी थी, वहीं अग्निवीर के मामले को भी विपक्ष ने अपना बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है। इसमें अग्निवीरों को मिलने वाली राशि और नौकरी की प्रक्रिया सहित और भी कई चीजें शामिल हैं। जम्मू- कश्मीर में हुआ आतंकी हादसा भी चर्चा का विषय हो सकता है।
Read also:- Reservation in Private Jobs: कर्नाटक सरकार ने प्राइवेट नौकरी में आरक्षण का फैसला रोका

