Home » UP Weather @13 जुलाई 2025 : लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, जानिए रविवार को कहां-कहां होगी भारी बारिश

UP Weather @13 जुलाई 2025 : लखनऊ में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, जानिए रविवार को कहां-कहां होगी भारी बारिश

UP Weather : पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

by Anurag Ranjan
Heavy rain alert in Jhansi, Lalitpur, Banda on 2 July 2025 as per UP weather update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को देर रात तक झमाझम बारिश (UP Weather) ने मौसम को सुहाना बना दिया। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। बीती रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ताजगी महसूस की गई।

राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई रविवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

रविवार को जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं…

सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद।
इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिजली चमक और बादल गरजने की संभावना

इसके अतिरिक्त जिन जिलों में बिजली चमकने और बादल गरजने के आसार हैं, वे हैं…

प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज।
साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, और मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर समेत पश्चिम यूपी के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति बनी रहेगी।

UP Weather : कहां-कितनी हुई बारिश

शनिवार को कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई:

  • सुल्तानपुर : 44.2 मिमी
  • झांसी : 40.8 मिमी
  • हमीरपुर : 17 मिमी
  • बांदा : 18.2 मिमी
  • फुरसतगंज : 13.6 मिमी
  • कानपुर नगर : 9.2 मिमी
  • इटावा, अयोध्या, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और नजीबाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

कब तक चलेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 18 जुलाई तक बारिश (UP Weather) जारी रह सकती है। गरज-चमक और बौछारों के साथ अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहेगा।

Read Also: Jharkhand Weather Alert : झारखंड मौसम अलर्ट : रांची, खूंटी, गुमला सहित 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Related Articles