Home » Varanasi News : वाराणसी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई, जानिए किस कारण रचा था पूरा प्लान

Varanasi News : वाराणसी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई, जानिए किस कारण रचा था पूरा प्लान

Fake TTE Arrested : फर्जी आईडी और टीटीई ड्रेस पहनकर करता था ठगी, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

by Anurag Ranjan
Fake TTE arrested at Varanasi station with forged ID and uniform, confessed to fraud for marrying girlfriend
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक फर्जी टीटीई (Fake TTE Arrested) को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आदर्श जायसवाल के रूप में हुई है, जो रीवा (मध्य प्रदेश) के अतरैला गांव का निवासी है। पुलिस को उसके पास से पूर्व मध्य रेलवे का फर्जी आईडी कार्ड और टीटीई का एप्रन* बरामद हुआ है। वह यात्रियों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करता था।

मोबाइल से बुक करता था टिकट, महिला यात्री बनी शिकार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 17 जून को आरोपी ने दो महिला यात्रियों – ज्योति किरण और गुनगुन – को वाराणसी से लक्सर जाने के लिए जनता एक्सप्रेस में बी-3 कोच का टिकट अपने मोबाइल ऐप से बुक कर दिया। लेकिन, ट्रेन में बी-3 की जगह एम-2 कोच लगा था। महिला को परेशानी हुई और भाई विकास ने आरपीएफ से शिकायत की।

गड़बड़ी और पैसे के लेनदेन में हुए विवाद के बाद खुली पोल

इसके बाद आरोपी ने एक अन्य यात्री दिनेश यादव को तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ठगने की कोशिश की, लेकिन स्टेटस गड़बड़ी और पैसे के लेनदेन में हुए विवाद के बाद उसकी पोल खुल गई।

प्रेमिका से शादी के लिए बना फर्जी टीटीई

पुलिस पूछताछ में आदर्श ने बताया कि वह बीटेक का छात्र है और एक युवती से प्रेम करता था। बेरोजगारी के कारण परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। परिजनों को राजी करने के लिए उसने फर्जी टीटीई (Fake TTE Arrested) बनने की योजना बनाई। पहले वह छोटे स्टेशनों पर फर्जीवाड़ा करता था, लेकिन अब वाराणसी जैसे बड़े स्टेशन पर पहुंचा।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जीआरपी थाने में की जा रही है, और उससे मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

Read Also: Etawah News : कथावाचक कांड के बाद उपद्रव में बड़ी कार्रवाई, गगन यादव समेत 21 पर केस दर्ज, 19 आरोपी जेल भेजे गए

Related Articles