स्पोर्ट्स डेस्क, मुंबई। विश्व कप 2023 में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। विराट ने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। सचिन खुद इस मैच को देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे।
विराट ने तोड़ा शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
कोहली ने उनके सामने उनके घर में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सचिन ने 452 वनडे पारियों में 49 शतक लगाए थे। वहीं, कोहली ने 279वीं पारी में 50 शतक लगा दिए हैं। बता दें कि कोहली के बल्ले से वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में आया ये पहला शतक है।
इस शतकीय पारी के दौरान कोहली ने सचिन तेंदुलकर का 2003 का वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। किंग कोहली अब वह एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस मैच से पहले 9 मैचों में 594 रन बनाए थे।
ओडीआई में सबसे ज्यादा शतक
50- विराट कोहली
49- सचिन तेंदुलकर
31- रोहित शर्मा
30- रिकी पोंटिंग
28- सनथ जयसूर्या
27- हाशिम अमला
25- एबी डिविलियर्स
विराट कोहली ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। कोहली के नाम अब एक वर्ल्ड कप में 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले सचिन ने वर्ल्ड कप 2003 में 7 बार ये कारनामा किया था।
वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक 50+ स्कोर
8 – विराट कोहली (2023)
7 – सचिन तेंदुलकर (2003)
7 – शाकिब अल हसन (2019)
6 – रोहित शर्मा (2019)
6 – डेविड वार्नर (2019)
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
682* – विराट कोहली (2023)
673 -सचिन तेंदुलकर (2003)
659 -मैथ्यू हेडन (2007)
648-रोहित शर्मा (2019)
647-डेविड वॉर्नर (2019)
READ ALSO : वेस्टइंडीज दौरे में 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान

