Home » West Singhbhum : घर में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum : घर में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum : जब वह सुबह काफी देर तक उठ कर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

by Rajeshwar Pandey
Jamshedpur Suicide News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी ओपी क्षेत्र में परिवार से नाराज एक नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेंशन में आ गई थी खुशी

मंझारी ओपी अंतर्गत सरकंड गांव निवासी 14 वर्षीय खुशी बेहरा‌ का बुधवार की रात किसी बात को लेकर घर में आपस में विवाद हो गया था। इसके बाद वह टेंशन में आ गई थी।

बाद में वह अपने कमरे में चला गई। इस बीच किसी ने उसे देखा नहीं। मौका देखकर रात में अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। जब वह सुबह काफी देर तक उठ कर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो परिजनों ने खिड़की से देखा। तब पता चला कि वह फांसी से लटक रही है। इसके बाद परिजनों उसे दरवाजा तोड़ कर फांसी के फंदे से नीचे उतारा । तब तक वह उसकी मौत हो गई थी।

बाद में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मां से हुआ था खुशी का विवाद

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार को घर में मां के साथ किसी बात को लेकर खुशी का विवाद हुआ था। तभी मां ने उसको फटकार लगा दी। उसी गुस्से से आकर रात में उसने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Read Also: Chaibasa Naxal Operation : सारंडा के जंगल में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को फिर मिला आईईडी, घटनास्थल पर किया निष्क्रिय

Related Articles

Leave a Comment