चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में 24 घंटे में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि, दो लोग घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोकचोंआ ओपी थाना क्षेत्र में शनिवार कि शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें तीन युवकों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान रोयकोला गांव निवासी सुनील कुंकल ,चोगो कुंकलऔर चैतन कुंकल के रूप में हुई है। इसमें चोगो और चैतन दोनों भाई है।
पंचायत भवन की दीवार से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों शनिवार की दोपहर झींकपानी साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल से अपने गांव रोयकोला जा रहे थे। कोकचो ओपी क्षेत्र के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी। इसके परिणामस्वरूप मोटर साइकिल
चिमीसाईं के पुराने पंचायत भवन से टकरा गई। इससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तीनों घायलों को सदर अस्पताल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हो गई। आशंका है कि दुर्घटना के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को रविवार को सौंप दिए जाएंगे।
जेटेया में हुई दुर्घटना में युवती की मौत
जबकि, दूसरी घटना शुक्रवार रात पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में हुई। एक मोटरसाइकिल में तीन युवक और एक युवती जा रहे थे। तभी जेटेया थाना के कितांगतोड़ा गांव के पास मोटरसाइकिल बेकाबू हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहां जेटिया थाना क्षेत्र सीलदौरी गांव निवासी 17 वर्षीय जिरा लागुरी की मौत हो गई। जब कि गोवर्धन कोड़ा, सुजीत कोड़ा और सनी राम लागुरी घायल हो गए। घटना के बाद चारों को सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
READ ALSO: RANCHI RIMS NEWS: रिम्स में मरीजों के खाने पर आफत, दाल चाहिए तो लाना होगा अपना बर्तन

