Home » RANCHI RAIL NEWS: फुटओवर ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा

RANCHI RAIL NEWS: फुटओवर ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा

आरपीएफ की मदद से घायल को उतारकर पहुंचाया गया हॉस्पिटल

by Vivek Sharma
RAIL ACCIDENT
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक फुटओवर ब्रिज से कूद गया। कूदने के बाद वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही एक जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में आग लग गई। तेज धमाके की वजह प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। स्टेशन पर अफरा-तफरी के बीच घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को नीचे उतारा गया। बिजली के झटके और आग की वजह से युवक बुरी तरह झुलस गया है। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

READ ALSO: CHAIBASA: सड़क निर्माण के गड्ढे में गिरने से अनुबंध के तौर पर कार्यरत अमीन की मौत

Related Articles