Chaibasa : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 5 अप्रैल से शुरू हो रही अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रियंका सवैयां को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि राहुल लकड़ा टीम के कोच होंगे।
टीम के सदस्यों में रश्मि गुड़िया, चांदमुनी पुरती, जया कुमारी, अनामिका कुमारी, पिंकी तिर्की, अंजलि दास, सीता सिंकु, यशोदा कुमारी, रोज कुल्लु, लक्ष्मी कुमारी, प्रगति यादव, बेबी महतो, मेघा कुमारी नायक व दिव्यांशी प्रिया भी शामिल हैं। चयनित टीम अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 अप्रैल को देवघर रवाना होगी। इस प्रतियोगिता में गत वर्ष की उपविजेता टीम पश्चिमी सिंहभूम को धनबाद, देवघर, हजारीबाग तथा सरायकेला-खरसावां के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है, जिसके सारे मैच केकेएन स्टेडियम देवघर में खेले जाएंगे।
20-20 ओवरों के इस मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच 5 अप्रैल को हजारीबाग, दूसरा मैच 6 अप्रैल को सरायकेला-खरसावां, तीसरा मैच 8 अप्रैल को मेजबान देवघर तथा अंतिम लीग मैच 9 अप्रैल को धनबाद से खेला जाएगा।
Read Also : Chaibasa News : डूबने से किशोरी की मौत, नहाने के लिए गई थी तालाब

