Home » West Singhbhum Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत

West Singhbhum Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत

West Singhbhum Accident : मामले की जांच में जुटी पुलिस, अब तक ट्रैक्टर को नहीं किया जा सका जब्त

by Rajeshwar Pandey
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी थाना क्षेत्र सिदिमाबारुसाई गांव के समीप गुरुवार की शाम चार वर्षीय बच्ची की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

बच्चा घर जा रहा था, तब हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सिदिमाबारुसाई गांव के रहने वाले 4 वर्षीय जिमबारी सिंधू घर जा रहा था। तभी बालू खाली कर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिमबारी सिंधू के पास पहुंचने पर अचानक अनियत्रित हो गया। ट्रैक्टर जिमबारी को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव अपने कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर जब्त नहीं किया जा सका है।

Read Also: Chaibasa Missing Children : तीन लापता नाबालिगों को पुलिस ने चंद घंटों के अंदर किया बरामद, परिजनों में खुशी का माहौल

Related Articles

Leave a Comment