बेरमो (बोकारो) : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पलामू में शनिवार सुबह झुंड से बिछड़ा एक हाथी आबादी क्षेत्र में घुस गया। दर्जी मोहल्ला में एक महिला को कुचल दिया। महिला की हालत गंभीर है। इसके अलावा कई मवेशियों को भी पटक कर मार डाला। इस दौरान हाथी कई घरों के अंदर भी घुस गया और दीवारें तोड़ दी।

हाथी आने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि एक दिन पहले भी गोमिया के गोपो में हाथी घर के पास आ गया था और वहां एक कुआं में गिरने से हाथी की मौत हो गई थी।
Read Also- Ramgarh Police : पीवीयूएनएल ने रामगढ़ पुलिस को दी 10 बाइक, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: एसपी

