Home » टमाटर और नींबू से बना यह कॉकटेल, कीमत है 10 लाख, जानें क्या है इसमें खास

टमाटर और नींबू से बना यह कॉकटेल, कीमत है 10 लाख, जानें क्या है इसमें खास

इस लग्जरी कॉकटेल को बनाने में टमाटर और नींबू का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन, रेस्तरां ने इसकी कीमत जितनी रखी है उसमें आप शानदार गाड़ी भी खरीद सकते हैं।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कॉकटेल, वो पेय पदार्थ जिसने आज की पार्टीज में शराब और बियर की जगह ले ली है। बड़े-बड़े रेस्तरां में बार और क्लब में इसकी डिमांड काफी रहती है। इसकी कीमत नॉर्मल शराब से ज्यादा होती है। आज हम आपको ऐसी ही एक कॉकटेल के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

शिकागो स्थित स्टेट स्ट्रीट में मौजूद एक इटालियन रेस्तरां ‘एडलिना’ ने दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल/मार्टीनी पेश किया है। इस लग्जरी कॉकटेल को बनाने में टमाटर और नींबू का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन, रेस्तरां ने इसकी कीमत जितनी रखी है उसमें आप शानदार गाड़ी भी खरीद सकते हैं। इस कॉकटेल की कीमत 13000 यूएस डॉलर्स रखी गई है जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार 10,90,412 रुपए है। चौंक गए ना!

क्या है इस कॉकटेल की खासियत?

दरअसल इस कॉकटेल को बनाने के लिए, रेस्तरां ने स्मोक्ड टोमेटो वाटर का इस्तेमाल किया है। इसमें नींबू तुलसी जैतून (ऑलिव) के तेल का मिश्रण भी है। ये तो कॉकटेल बनाने की सामग्री है। इस कॉकटेल की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें 9 कैरट वाला हीरे का टेनिस नेकलेस होता है, जो कि 14 कैरट यलो गोल्ड की हार में जड़े होते हैं। इस टेनिस नेकलेस में 150 हीरे जड़े होते हैं। इस कॉकटेल के स्वाद में Clase Azul Mezcal के साथ बेहतरीन गार्डन फ्लेवर्स भी है।

दरअसल ये कोलैबोरेशन है, नामचीन जूलरी ब्रांड ‘Marrow Fine ‘ और एडलिना रेस्तरां का। इस कोलैबोरेशन के तहत, 10 लाख की ये कॉकटेल/मार्टीनी लोगों के सामने पेश की गई है। यह आइडिया मिशेलिन गाइड के “सोमेलियर ऑफ द ईयर” कॉलिन हॉफ की दें है। रेस्तरां और जूलरी ब्रांड के ऑफिशियल के मुताबिक, ‘द मैरो मार्टिनी को एडलिना के सोमेलियर और जनरल मैनेजर कॉलिन हॉफर द्वारा बनाया गया है।’

‘अनूठे गार्डन फ्लेवर्स के स्वाद और Clase Azul Mezcal के साथ, हमने पेय में मैरो का टच देने के लिए एडलिना टीम के साथ काम किया। यह $13k स्मोक्ड हेरलूम टोमेटो मार्टिनी 9 कैरेट हीरे के टेनिस हार के साथ आता है जिसमें 14k पीले सोने में 150 हीरे लगे हैं।’

क्या होता है कॉकटेल?

मालूम हो कि कॉकटेल, पेय पदार्थ है जो कि वोदका, जिन, रम, व्हिस्की को जूस या सोडा के साथ मिलकर तैयार किया जाता है। इसे लगभग हर उम्र के लोग एन्जॉय करते हैं। आजकल बार, पार्टी, क्लब्स में अल्कोहलिक बेवरेज में कॉकटेल, मुख्य रूप से उपलब्ध होता है।

Related Articles