Home » XAT- 2024 : जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 30 नवंबर अंतिम तिथि, जानिए कब होगी परीक्षा, इसके जरिए किन संस्थानों में होगा दाखिला

XAT- 2024 : जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 30 नवंबर अंतिम तिथि, जानिए कब होगी परीक्षा, इसके जरिए किन संस्थानों में होगा दाखिला

by Rakesh Pandey
XAT Result 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ समेत देश के 160 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. इसे लेकर जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उक्त नोटिफिकेशन के अनुसार जैट में शामिल होने के लिए 15 जुलाई से लेकर 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. साथ ही 20 दिसंबर से एडमिट कार्ड को डाउनलोड भी किया जा सकेगा. इसके एक्सएलआरआइ की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह एक राष्ट्रीय स्तर की योग्यता परीक्षा है, जो यह MBA/PGDM प्रवेश के लिए सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा में से एक है.

क्या है परीक्षा में शामिल होने की योग्यता

कोई भी स्नातक जैट में शामिल हो सकता है. अगर कोई उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या डिम्ड यूनिवर्सिटी में स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, और उनका रिजल्ट 10 जून 2024 तक जारी हो जायेगा तो वह भी इसमें शामिल हो सकेगा.

परीक्षा के पैटर्न में किसी प्रकार की कोई बदलाव नहीं

परीक्षा के पैटर्न में फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है. परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा. प्रश्नों की संख्या साल दर साल बदलती रहती है. प्रत्येक खंड में लगभग 22-30 प्रश्न होंगे और सामान्य ज्ञान सहित प्रश्नों की कुल संख्या 100-105 से अधिक नहीं होगी. कटऑफ में जीके व निबंध लेखन के स्कोर को शामिल नहीं किया जायेगा. लिखित परीक्षा में पास होने वाले को जीडी-पीआइ में शामिल होने के लिए कॉल किया जायेगा. परीक्षा में प्रश्न दो पार्ट में पूछे जायेंगे. पार्ट वन में वर्बल एबिलिटी व लॉजिकल रिजनिंग, डिसिजन मेकिंग, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड व डाटा इंटरप्रेटेशन जबकि पार्ट टू में जेनरल नॉलेज व अनालिटिकल निबंध लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.

READ ALSO : बीएड नामांकन : प्रथम चरण के काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस देने की अंतिम तिथि समाप्त, कल तक छात्र कर सकेंगे संसाेधन

क्या होगा रजिस्ट्रेशन फीस

जैट के रजिस्ट्रेशन फीस में पिछले साल की तुलना में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. पिछले साल जहां रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये थी वहीं, इस बार यह बढ़ा कर 2100 कर दी गयी है. जबकि एक्सएलआरआइ के किसी भी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये है.

महत्वपूर्ण तिथियां

. परीक्षा तिथि – 07 जनवरी 2024
. रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त 2023 से शुरू होगा
. रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर 2023 को समाप्त होगा
. जैट एडमिट कार्ड डाउनलोड : 20 दिसंबर के बाद

इन कोर्स में होगा दाखिला

1. बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम (बीएम)
2. ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम (एचआरएम)
3. पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट ( 18 माह )
4. फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम)
5. एक्सएलआरआई-आरबीएस डबल मास्टर्स प्रोग्राम
6. इनोवेशन, इंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर क्रिएशन प्रोग्राम

कैसे करें आवेदन

1. खुद को पंजीकृत करें
2. ईमेल आईडी सत्यापित करें
3. जैट आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें
4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
6. अपना आवेदन पत्र जमा करें

क्या पूछे जायेंगे
1. वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रिजनिंग
2. डिसीजन मेकिंग
3. क्वांटेटिव एप्टीट्यूड एंड डाटा इंटरप्रेटेशन
4. जेनरल नॉलेज
5. निबंध लेखन

 

Read Also ;चांद पर चले ‘हम’ : चंद्रयान-3 की उड़ान के साथ 140 करोड़ भारतीय का गर्व से हुआ सीना चौड़ा, जानें क्यों खास है ये मिशन

Read Also ; PM मोदी का फ्रांस दौरा पूरा : अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण हस्तियों से मिले, फ्रांस के राष्ट्रपति, उनकी पत्नी व प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट

 

Related Articles