Home » Murder In Palamu : युवक ने चचेरे भाई को टांगी से मारकर हत्या की, मां जख्मी

Murder In Palamu : युवक ने चचेरे भाई को टांगी से मारकर हत्या की, मां जख्मी

शुक्रवार शाम साहिल चौहान ने रोहित चौहान पर टांगी से वार कर दिया। बीच बचाव करने पर उसकी मां का हाथ जख्मी हो गया। हालांकि बाद में जख्मी हालत में रोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

by Anurag Ranjan
Murder In Palamu
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में रजहरा के ठाकुरटोला में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। घरेलू विवाद और अंधविश्वास के चलते यह हत्या की गई है। हत्या की इस घटना में तेज धारदार टांगी का प्रयोग किया गया है। बीच बचाव करने पर मृतक की मां रेणू देवी घायल हो गई। उसके हाथ में 11 टांके लगे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार दोपहर एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मृत युवक का नाम रोहित चौहान (20) है। जबकि आरोपी युवक साहिल चौहान (20) है। बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच अंधविश्वास और घरेलू मामले को लेकर विवाद था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में थाने में दोनों भाइयों के बीच समझौता करा दिया गया था। आगे से मारपीट नहीं करने की हिदायत दी गई थी।

मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज

इसी बीच शुक्रवार शाम साहिल चौहान ने रोहित चौहान पर टांगी से वार कर दिया। बीच बचाव करने पर उसकी मां का हाथ जख्मी हो गया। हालांकि बाद में जख्मी हालत में रोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चिंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन करते हुए आरोपी युवक साहिल चौहान को गिरफ्तार किया। मृतक रोहित चौहान की मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोपी को शक था कि चचेरे भाई और उसके परिजनों ने तंत्र-मंत्र किया है। इसी वजह से उसकी भांजी की मौत हो गई है। थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है।

Read Also: Fake Currency : रांची में नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 4.99 लाख के नकली नोट बरामद

Related Articles