Home » Giridih Naxalite Arrest : गिरिडीह के देवरी में 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली मोतीलाल किस्कू गिरफ्तार

Giridih Naxalite Arrest : गिरिडीह के देवरी में 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली मोतीलाल किस्कू गिरफ्तार

by Anand Mishra
Giridih Naxali Motilal Kisku
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih (Jharkhand) : अर्धसैनिक बलो के सहयोग से बिहार एसटीएफ ने झारखंड के गिरिडीह की कैदी वाहन घटना में शामिल इनामी भाकपा माओवादी मोतीलाल किस्कू को संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। करीब 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली मोतीलाल किस्कू को गिरिडीह के देवरी थाना इलाके से पकड़ा गया।

संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर फरार नक्सली मोती लाल को देवरी थाना क्षेत्र से गुरुवार रात में उस वक्त दबोचा गया जब वह अपने गांव में आराम फरमा रहा था। इसी दौरान संयुक्त ऑपरेशन में चकाई पुलिस और जवानों ने मोती लाल को दबोचा। जानकारी के अनुसार मोतीलाल जमुई जिले के चकाई के चिहरा थाना इलाके के हरनी गांव का रहने वाला था। वह पिछले 20 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था । मोतीलाल चकाई के जीवलाल पासवान हत्याकांड में शामिल था, इसके अलावा इसके खिलाफ जमुई और गिरिडीह के कई थानो में नक्सली घटना के केस दर्ज है।

इनामी नक्सली चिराग के दस्ते में था शामिल

मोतीलाल मुठभेड में मारे गये जोनल कमेटी के सदस्य और इनामी नक्सली चिराग दा के दस्ते में भी शामिल था।और इसके दस्ते में एके 47 लेकर चलता था। गिरिडीह में 16 साल पहले हुए कैदी वाहन काण्ड में भी इसका नाम सामने आ रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार की मोतीलाल किस्कू को गिरिडीह और जमुई के सीमावर्ती इलाके के पोझा बरमोरिया में नक्सलियो की ओर से छिपाए गए हथियार का भी पुख्ता जानकारी है । इसके गिरफ्तारी के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles