देवरिया: रूद्रपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत दो अक्टूबर को ग्राम फतेहपुर में हुई हत्या के संबन्ध में आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। थाना रूद्रपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-414/2023 धारा-147,148,149, 34, 323, 427, 452, 352, 504, 307, 302 भादंसं का अभियोग पंजीकृत किया है। इसके आलोक में मंगलवार को 16 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि इस मामले में 70 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है यह सभी लोग फरार हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अलग-अलग जातियों से हैं जिनमें सबसे अधिक यादव जाति के हैं। विदित हो की जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो जातियों के बीच विवाद हो गया था जिसमें कुल 6 लोगों की हत्या हो गई थी इसमें से एक यादव जबकि पांच ब्राह्मण जाति के थे। हत्या के बाद से ही पूरे गांव में तनाव है इसकी वजह से पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 01 फावड़ा, 01 लोहे का रॉड, 03 डंडा बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।


घायल बच्चे से मिले सीएम:
वहीं इस घटना में घायल हुए 8 वर्षीय अनमोल दूबे से मिलने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बच्चों का कुशलक्षेम जाना और डाक्टरों को हरसंभव बेहतर इलाज के निर्देश दिया। वहीं डॉक्टरों की ओर से बताया गया कि बच्चे की स्थिति में सुधार हो रही है और वह अब खतरे से बाहर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को बख्सा नहीं जाएगा।
READ ALSO : दिल्ली पुलिस: स्पेशल सेल की कार्रवाई, पकड़े 3 ISIS आतंकी, दो का ताल्लुक झारखंड से
इन्हें किया गया है गिरफ्तार:
1.गोरख यादव पुत्र स्व0 रामस्वरूप यादव सा0 फतेहपुर टोला अभयपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
2. श्याम यादव पुत्र जयनरायन यादव सा0 फतेहपुर खास थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
3. कुश यादव पुत्र रामअवध यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
4. परमहंश यादव पुत्र रामस्वरूप यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
5. रामजी यादव पुत्र रामभवन यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
6. देवानन्द यादव पुत्र रामअशीष यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
7. दुर्गेश यादव पुत्र सेतवान उर्फ सत्यवान यादव सा0 माहीगंज टोला महुआपोखर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
8. अनिरूद्ध यादव पुत्र स्व0 विश्वनाथ यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
9. रामभवन यादव पुत्र स्व0 रामकुमार यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
10. राधेश्याम यादव पुत्र स्व0 रामकुमार यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
11. दिवाकर तिवारी पुत्र स्व0 राजेन्द्र तिवारी सा0 फतेहपुर लेड़हा टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
12.बेचू राजभर पुत्र रामदेव राजभर सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
13. अर्जुन यादव पुत्र जवाहर लाल यादव सा0 फतेहपुर अभयपुर टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
14.परशुराम राजभर पुत्र बंधन राजभर सा0 फतेहपुर अभयपुर छोटका टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया,
15.प्रदीप राजभर पुत्र परशुराम साकिन फतेहपुर अभयपुर छोटका टोला थाना रूद्रपुर देवरिया,
16.फुलगेना यादव पुत्र रामधारी यादव सा0 बैदा थाना सुरौली जनपद देवरिया

