Home » ‘बिग बॉस 17’ से बाहर हुईं जिगना वोरा, जानिए कौन है जिगना?

‘बिग बॉस 17’ से बाहर हुईं जिगना वोरा, जानिए कौन है जिगना?

by Rakesh Pandey
'बिग बॉस 17' से बाहर हुईं जिगना वोरा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 17 के बीते वीकेंड में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला। जहां एक तरफ जिगना वोरा घर से बेघर हुई, वहीं दूसरी तरफ एक वाइल्ड कार्ड बिग बॉस में देखने को मिला, कुल मिलाकर इस हफ्ते दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट का तड़का बिग बॉस 17 से मिला।

बिग बॉस 17 के नए एपिसोड में दिखाया गया कि इस हफ्ते के वीकेंड वार पर किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ। इस एपिसोड में सारे देखने वालों को उत्सुकता थी कि आखिरकार इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट एविक्स होगा। वहीं, एपिसोड में यह बात साफ हो गई कि एविक होने वाली कंटेस्टेंट को और नहीं बल्कि जिगना वोरा हैं।

जिगना वोरा का सफर
पेशे से जर्नलिस्ट रहीं जिगना वोरा इस हफ्ते नॉमिनेट सदस्यों में से एक नाम थीं। इसके पहले जब उन्हें नॉमिनेट किया गया, तो फैंस में खलबली मच गई थी।

नॉमिनेशन का दौर
इस हफ्ते जगना वोरा ने अनुराग डोभाल, सना सैयद खान, अंकिता लोखंडे और सनी आर्या के साथ नॉमिनेट हुईं थी। अनुराग को सजा के चलते पूरे सीजन का नॉमिनेशन मिला हुआ था।

जिगना वोरा का ऐलान
‘लाइव फीड अपडेट्स’ के मुताबिक जिगना वोरा का इस हफ्ते एलिमिनेशन हो गया है। उन्होंने इस सीजन में 40 दिन तक जगह बनाए रखी और शो में टीवी एक्ट्रेस रिंकु घोष की दोस्त बनी रहीं।

छिट-फुट लड़ाई का दौर
जिगना शुरुआती सप्ताह में काफी अच्छा खेल रही थीं, लेकिन पिछले कई हफ्तों से वह एकदम सुस्त दिखाई दे रही थीं। रिंकू से भी बातचीत सीमित थीं, जिसके कारण फैंस उन्हें खोया हुआ महसूस कर रहे थे। जिगना वोरा ने बातचीत के दौरान संगीत से जुड़ी बातें भी की। हालांकि, उनका सफर इस वीक के वीकेंड वार पर खत्म हो गया है।

आखिर क्यों हुईं जिगना वोरा आउट
बिग बॉस के इस सीजन में जिगना वोरा एक बड़ा नाम थी, उनकी सुस्ती और घरवालों के साथ उनका कम घुलना मिलना एक बड़ी वजह थी। शुरुआती हफ्ते में जिगना वोरा काफी अच्छा खेल रहे थी, उनका प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला एपिसोड उनके फैंस को काफी दमदार लगा था। लेकिन बीते हफ्ते में जिगना काफी सुस्त दिखी, जो उनके फैंस के लिए काफी निराशाजनक था। देखा जाए तो उनकी दोस्ती केवल रिंकू जी के साथ ही थी।

'बिग बॉस 17' से बाहर हुईं जिगना वोरा

जिगना वोरा के एलिमिनेशन के बाद शो में नए ट्विस्ट और मुद्दे सामने आते दिख रहे हैं, जो दर्शकों को और भी एक्साइटेड कर रहे हैं। इस सीजन में हर दिन कुछ नया हो रहा है और दर्शकों को हर पल रोमांच का आनंद लेने का मौका मिल रहा है। इसी ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच बिग बॉस में एक नया चेहरा वाइल्ड कार्ड के रूप में सामने आया, जिसका नाम है ओरहान अवात्रामणी। अब आगे के एपिसोड में देखना काफी दिलचस्प होगा कि वाइल्ड कार्ड के आने से शो में क्या नया आता है।

READ ALSO: रील्स ने दी पहचान, जमशेदपुर के युवाओं के देश में लाखों फॉलोवर्स, वीडियो पर करते हैं लाखों की कमाई

Related Articles