Home » निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की तिथि तय

निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की तिथि तय

by Rakesh Pandey
Jamshedpur Lottery School
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

जमशेदपुर: शहर के प्राइवेट School में नर्सरी एवं एलकेजी में बच्चों के दाखिले के लिए 5 से 19 जनवरी के बीच lottery की प्रक्रिया पूरी की जानी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 13 School ने अभी तक लॉटरी की तिथि तय कर दी है। इसके साथ ही lottery की प्रक्रिया कब शुरू हाेगी इसके समय की जानकारी भी School द्वारा दी गयी है। जबकि शेष School से शुक्रवार तक तिथि हर हाल में तय करने काे जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने कर दिया है। Lottery का तरीका ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन होगा।

lottery

 

ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए अपनाये जाने वाले सॉफ्टवेयर के निर्धारण का अधिकार प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने तय किया है कि lottery की वीडियोग्राफी को स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही इस दिन School में विभाग के आब्जर्बर भी तैनात रहेंगे। जिनकी देख रेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हाेगी। मालूम हाे कि निजी School में सामान्य काेटे के लिए करीब 8 हजार सीटें हैं। जिस पर नामांकन के लिए 70 हजार से अधिक आवेदन फार्म भरे गए थे।

20 जनवरी काे चयनित बच्चाें के नाम की सूची हाेगी जारी:Lottery

Lottery के जरिए जिन बच्चाें के नाम का चयन किया जाएगा उसकी सूची 20 जनवरी शनिवार काे सभी School एक साथ जारी करेंगे। हालांकि इसकी टाईमिंग अलग अलग हाेगी जहां कुछ School सुबह सूची जारी करें वहीं कुछ शाम में। अधिकतर School वेबसाइट के साथ ही नाेटिस बाेर्ड पर भी सूची जारी करेंगे। ऐसे में अभिभावक दाेनाें जगह अपने बच्चाें का नाम सर्च कर सकते हैं। इस सूची के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया 21 से 25 जनवरी के बीच संपन्न हाेगी।

जानिए किस स्कूल में कब हाेगी Lottery:

स्कूल नाम: तिथि, समय
केएसएमएस गाेलमुरी: 6 जनवरी, दाेपहर 12 बजे से
चिन्मया विद्यालय बिष्टुपुर: 6 जनवरी, सुबह 10 बजे
एआईडब्ल्यूसी बारीडीह: 9 जनवरी, 11.30 बजे
नरभेराम इंग्लिश स्कूल: 9 जनवरी, 11 बजे से
केपीएस कदमा: 9 जनवरी, 11 बजे से
डीएवी बिष्टुपुर: 10 जनवरी, 11.30 बजे से
गुलमाेहर स्कूल टेल्काे: 11 जनवरी, 11 बजे से
एसडीएसएम सिदगाेड़ा: 11 जनवरी, सुबह 11 बजे से
माेतीलाल पब्लिक स्कूल: 12 जनवरी, 11.30 बजे से
राजेंद्र विद्यालय: 16 जनवरी, दाेपहर 3 बजे से
सेंट मेरिज इंग्लिश स्कूल: 16 जनवरी, दाेपहर 3.30 बजे से
लाेयाेला स्कूल बिष्टुपुर: 18 जनवरी, सुबह 9 बजे से
हिल टाॅप स्कूल टेल्काे: 18 जनवरी, सुबह 11 बजे से

 

 

READ ALSO: परीक्षा देने के बाद छात्राें काे कर दिया अनुपस्थित, वर्कर्स काॅलेज में जमकर हंगामा

Related Articles