हेल्थ डेस्क, जमशेदपुर। Lemon Grass Tea: अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आज से ही बदल लीजिए अपनी इस आदत को। आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। जी हां। सही सुना आपने। आपको एक ऐसे चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पीने के बाद आप न सिर्फ तंदुरुस्त नजर आएंगे बल्कि आधे दर्जन से अधिक बीमारियां भी छूमंतर हो जाएगी। ऐसे में देर नहीं करें।
दूध की चाय भूलकर भी नहीं पीएं
देश में अभी भी अधिकांश लोग जिन्हें चाय पीने की आदत है वे दूध की चाय पीते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि यह सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। चाय में मौजूद निकोटिन का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन खराब होता है, साथ ही मोटापा भी बढ़ता है। खाली पेट चाय का सेवन आपका ब्लडप्रेशर बढ़ा सकती है, साथ ही आपकी हड्डियां भी कमजोर कर सकती है।
दूध के जगह पर पीएं Lemon Grass Tea
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो लेमन ग्रास टी पीएं। यह औषधीय गुणों से भरपूर चाय है, जो वजन को कंट्रोल करने के साथ ही कई बीमारियों का उपचार भी करती है। इस कारण से इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञ भी इस चाय को पीने की सलाह देते हैं। सर्दी-खांसी, एनीमिया और सिरदर्द में भी यह लाभदायक है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है।
Lemon Grass Tea- स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है
लेमन ग्रास टी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-कैंसर, एंटीडिप्रेसेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन-ए, फोलिक एसिड, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और मैगनीज जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
Lemon Grass Tea के ये भी हैं फायदे
लेमन ग्रास टी पेट के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। यह चाय पाचन तंत्र को ठीक रखती है। इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या से निजात मिलती है। इससे वजन भी कंट्रोल होती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। इसका सेवन से फैट बर्न भी होता है। इसके साथ ही, हार्ट, स्ट्रेस, इम्यूनिटी बूस्टर, स्किन व ओरल हेल्थ के लिए भी यह चाय काफी लाभदायक माना जाता है।
Lemon Grass Tea में उपयोग होने वाली सामग्री
एक बंच लेमनग्रास, एक चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार शहद, एक चुटकी सेंधा नमक।
Lemon Grass Tea इस तरह बनाएं
सबसे पहले लेमनग्रास को काट लें। इसके बाद पानी को उबालें और उसमें लेमनग्रास डालकर पांच मिनट तक छोड़ दें। अब इसे एक कप में छान लें। फिर इसमें नींबू का रस, सेंधा नमक और शहद डालकर इसका सेवन करें।

