
RANCHI: रांची के एसएसपी आवास परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाउंड्री से सटे एक पेड़ पर लंबा सांप दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग तुरंत हरकत में आया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मामले की जानकारी डीएफओ श्रीकांत को दी गई, जिन्होंने तत्काल स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो को मौके पर भेजा। रमेश महतो ने सावधानीपूर्वक पेड़ से सांप को नीचे उतारकर सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि यह ‘रेट स्नेक’ है, जो जहरीला नहीं होता और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय वन विभाग को सूचना दें। रेट स्नेक आमतौर पर पेड़ों पर आसानी से चढ़ जाते हैं और चूहों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

