Home » KKR vs RR: राजस्थान ने कोलकाता को दो विकेट से हराया, जोस बटलर ने जड़ी तूफानी शतक

KKR vs RR: राजस्थान ने कोलकाता को दो विकेट से हराया, जोस बटलर ने जड़ी तूफानी शतक

by Rakesh Pandey
KKR vs RR
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्टस डेस्क : KKR vs RR: आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया। जोस बटलर ने नाबाद 107 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताई। बटलर के बल्ले से 9 चौके और 6 छक्के निकले। राजस्थान के लिए बटलर वन मैन आर्मी साबित हुए। केकेआर ने सुनील नरेन (109 रन) के शतक की बदौलत 20 ओवर में 223 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य का पीछा किया।

कैसा रहा मुकाबला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ सुनील नरेन की तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन बनाए। इस मैच में केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए फिल सॉल्ट सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आवेश खान ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर निशाना बनाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अंगकृष रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए नरेन के साथ 85 रन की साझेदारी निभाई।

युवा बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 11, आंद्रे रसेल ने 13 और वेंकटेश अय्यर ने आठ रन बनाए। टीम ने राजस्थान को 224 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनको 11 रन पर चहल ने अपना शिकार बनाया। आंद्रे रसेल भी कमाल नहीं दिखा पाए। वे 13 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्य के गेंदबाज आवेश खान सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

आखिरी गेंद तक बरकरार था रोमांच (KKR vs RR)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में रोमांच 20वें ओवर की आखिरी गेंद तक बरकरार था। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए केवल 9 रन चाहिए थे। लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी की और रोमांच को आखिरी गेंद तक लेकर गए। 20वें ओवर की पहली गेंद को बटलर ने छक्का जमाया। अब राजस्थान को जीत के लिए 4 गेंदों में केवल 3 रन चाहिए थे।

लेकिन अगली तीन गेंद डॉट फेंककर केकेआर की दिल की धड़कन बढ़ा दी। केकेआर को जीत नजर आने लगी थी। हालांकि’ पांचवीं गेंद पर बटलर दो रन लेकर स्कोर को बराबरी पर पहुंचा दिया। स्टेडियम में बैठे दर्शकों की सांसें थम चुकी थी, क्योंकि राजस्थान को जीत के लिए एक गेंद पर एक रन चाहिए थे। सबको लगने लगा था कि इस सीजन का पहला सुपर खेला जाएगा। लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ और आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर बटलर ने राजस्थान को जीत दिला दी।

इस मैच में सुनील नरेन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया। यह उनके आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। स्टार ऑलराउंडर ने 56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। इस मैच में रिंकू सिंह 20 और रमनदीप सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

READ ALSO: झारखंड में 1932 ही बनेगा स्थानीय नीति का आधार : चम्पाई सोरेन

Related Articles