चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से सुलग रही डंपिंग यार्ड की आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव के नेतृत्व में सोमवार सुबह अभियान चलाया गया और जेसीबी मशीन की मदद से कचरे को हटाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। पानी डालकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किया गया और अग्निशमन वाहन भी मंगाया गया।
समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता: सन्नी
नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कचरा प्रबंधन को लेकर ठोस योजना बनाई जा रही है और इसके लिए जमीन का चयन भी कर लिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही शहर में कचरा निष्पादन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
कचरा प्रबंधन प्लांट शुरू होने पर मिलेगा रोजगार
सन्नी उरांव ने कहा कि कचरा प्रबंधन प्लांट लगने से लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि लोग घर और दुकानों का कचरा सड़क या खुले स्थानों पर न फेंकें। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। “स्वच्छ शहर बनाने में हर नागरिक की जिम्मेदारी जरूरी हैं।
मौके पर ये रहे मौजूद
इस दौरान उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, विधायक प्रतिनिधि गुड्डु सिंह, सोनू उरांव, टिंकू प्रधान, कालिया प्रधान, राजेश गुप्ता, भरत सिंह, रोहित गुप्ता, कबीर पाण्डेय, शुभम अवस्थी, राहुल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में राशन डीलर ने बनाया भीड़ का बहाना, बस शुरू हो गया हंगामा

