Home » RANCHI NEWS: रांची में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

RANCHI NEWS: रांची में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

by Vivek Sharma
RANCHI NEWS: रांची में SSC GD परीक्षा में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार RANCHI: रांची में एसएससी जीडी (SSC GD/Constable CAPF) परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर गड़बड़ी करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर अभ्यर्थियों के प्रश्न हल कराने का काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि डोल बगीचा स्थित जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देशन और डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले एक परीक्षार्थी के कंप्यूटर सिस्टम को परीक्षा निरीक्षक के निर्देश पर री-स्टार्ट कराया गया, जो मानक प्रक्रिया के खिलाफ था। इसके बाद पता चला कि सिस्टम की स्क्रीन मिररिंग की जा रही थी और उसे बाहरी नेटवर्क के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था। पूछताछ में गिरफ्तार अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव और इनविजिलेटर संजीत कुमार ने खुलासा किया कि परीक्षा केंद्र के सामने किराए के मकान में केंद्राधीक्षक विकास कुमार और आईटी कर्मी मुन्ना राज रहकर कंप्यूटर सिस्टम के जरिए परीक्षा केंद्र के सिस्टम को इंटरनेट और आईपी नेटवर्क के माध्यम से हैक करते थे। वहीं से अभ्यर्थियों के प्रश्न हल कराए जाते थे। पुलिस ने मौके से एक कंप्यूटर सिस्टम, तीन मोबाइल फोन, बैंक चेक और कई शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा पास कराने के नाम पर 6 से 10 लाख रुपये तक की वसूली की जाती थी। पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कट्टा समेत तीन अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का संचालन पीएलएफआई से जुड़ा एक उग्रवादी कर रहा था। गिरोह लोहरदगा और बिहार सहित विभिन्न इलाकों से अवैध हथियार मंगाकर अपराधियों तक उनकी आपूर्ति करता था।

गिरोह में श्रवण सिंह और सुका उरांव की भूमिका अहम बताई जा रही है, जो हथियार सप्लाई नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के जरिए दो अन्य अपराधियों को भी हथियार उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles