Home » Giridih Dead Body found : कम नहीं हो रही गिरिडीह के पीरटांड़ की पीड़ा, मिला एक और शव, पत्थर से कूचा गया था सिर

Giridih Dead Body found : कम नहीं हो रही गिरिडीह के पीरटांड़ की पीड़ा, मिला एक और शव, पत्थर से कूचा गया था सिर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: Giridih Dead Body Found:  ऐसा लगता है कि गिरिडीह जिले का पीरटांड़ इलाके को किसी न किसी की नजर लगी रहती है। वर्षों नक्सलियों के प्रभाव में रहे पीरटांड़ में एक के बाद एक हत्या की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पीरटांड़ के खुखरा थाना क्षेत्र में छह अगस्त को स्थानीय कारोबारी अनिल यादव का शव बरामद किया गया था। गुरुवार को क्षेत्र में मिले एक और शव ने सनसनी फैला दी है।

Giridih Dead Body Found: पुलिया के नीचे मिला शव, सिर पर चोट के निशान

पीरटांड़ थाना की बांध पंचायत स्थित पोखरिया गांव के पास पुलिया के नीचे गुरुवार को एक युवक का शव लोगों ने देखा तो पूरे इलाके में खबर फैल गई। मृतक के माथे पर चोट के निशान पाए गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या पत्थर से सिर कूचकर की गई। शव की पहचान इसी पंचायत के केंदुआडीह निवासी करमचंद सोरेन, पिता जेठा सोरेन के रूप में हुई है।

Giridih Dead Body Found: सुबह ही अपने काम पर निकला था करमचंद

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह ही करमचंद सोरेन अपने घर से काम के लिए निकला था। करमचंद के बारे में बताया जाता है कि वह मेडिकल प्रैक्टिशनर था। रोज की तरह ही गुरुवार की सुबह वह अपने साथ दवा से भरा बैग लेकर घर से निकला था। कुछ ही घंटे बाद दोपहर में स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Giridih Dead Body Found: मामले की जांच में जुटी पुलिस

शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। करमचंद सोरेन के परिवार के लोग भी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने शव को बरामद कर पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी एक दिन पूर्व ही अनिल यादव हत्याकांड में पुलिस ने हत्या के आरोप में अनिल के साथी को गिरफ्तार कर हत्याकांड के पर्दाफाश का दावा किया था। अब पुलिस इस नए मामले की पड़ताल में जुटी है।

Related Articles